एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बांसवाड़ा में एक ही मंडप में दो दुल्हनों ने एक दूल्हे के साथ लिए सात फेरे, पढ़ें पूरी लव स्टोरी

Rajasthan Latest News: बांसवाड़ा की अनोखी शादी काफी चर्चा में है. एक ही मंडप में दो दुल्हनों के साथ दूल्हे ने फेरे लिए. उसने दोनों प्रेमिकाओं के साथ चली प्रेम कहानी के बारे में भी खुलकर बताया.

Rajasthan: अभी शादियों का सीजन चल रहा है. कई जगह अलग अलग तरीके और रीति रिवाज से शादी की जा रही है. ऐसे में उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले में हुई अनोखी शादी चर्चाओं का विषय बन गई है. यहां एक ही मंडप में दो दुल्हनों के साथ एक दूल्हे ने सात फेरे लिए और हमेशा साथ रहने की कसमें खाई है. यही नहीं उसने दोनों प्रेमिकाओं के साथ चली प्रेम कहानी के बारे में भी खुलकर बताया और दोनों दुल्हनों ने भी वीडियो में खुश होने की बात बताई है. 
 
रीति रिवाज के साथ हुई शादी
यह शादी बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी उपखंड के आंबादरा गांव में हुई है. जहां पर दो दुल्हनों के साथ एक दूल्हे ने शादी रचाई है. युवक ने मंडप में दोनों के साथ 7 फेरे लिए और इस शादी से तीनों के परिजन भी सहमत हुए. युवक का नाम 26 वर्षीय नरेश पारगी है जिसने जिले के ही खंडेरा गांव की रेखा रोत और सरेवाला गांव की अनीता डामोर के साथ शादी रचाई है. नरेश ने शादी में निमंत्रण कार्ड पर भी दोनों पत्नियों के नाम लिखे हैं. इस शादी से पूरे गांव में भी उत्सव का माहौल रहा. दूल्हे के सेहरा बांधा गया तो दोनों दुल्हनों को चुनरी ओढ़ाई गई. साथ फेरे लेने से पहले बिंदोली भी निकाली गई जिसमें गांव के लोगों के साथ में परिजन भी डीजे पर खूब नाचे. परिजनों ने तो दूल्हे को कंधे पर बिठाकर पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर भी डांस किया.
 
रेखा से 2013 तो अनीता से 2018 में प्रेम हुआ, 2023 में दोनों से शादी
ग्रामीणों ने बताया कि नरेश गुजरात में मजदूरी करता है वहीं पर दोनों युवतियां रेखा और अनीता भी मजदूरी करती थी. नरेश ने कहा कि वर्ष 2013 में मुझे रेखा से प्रेम हुआ था तो उसे नातरा करके लाया था. फिर 2018 में अनिता से प्रेम हुआ तो उसे भी लाया. दोनों से अभी रीति रिवाज से शादी की है और हमारा परिवार खुश है. अनिता ने कहा कि नरेशजी से प्रेम हो गया था जिसके बाद 30 नवंबर को शादी की है. रेखा और मैं बहन जैसे है, खुश है. रेखा ने भी यही बात दोहराई. तीनों के परिवार की आपसी सहमति से शादी हुई.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एस जयशंकर ने पाकिस्तान को कहा 'दलाल राष्ट्र' तो नाराज हुए अशोक गहलोत! बोले- 'दलाली क्या होती है...'
एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को कहा 'दलाल राष्ट्र' तो नाराज हुए अशोक गहलोत! बोले- 'दलाली क्या होती है...'
Watch: जयपुर में स्कूटी को लगी मामूली टक्कर तो भड़की युवती, पत्थर और हेलमेट से बुलेट पर की तोड़फोड़
जयपुर में स्कूटी को लगी मामूली टक्कर तो भड़की युवती, पत्थर और हेलमेट से बुलेट पर की तोड़फोड़
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
विदेश मंत्री के 'दलाल' राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी...
विदेश मंत्री के 'दलाल' राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी...

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Assembly Elections 2026 Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
Embed widget