एक्सप्लोरर

Rajasthan: उदयपुर में नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट, बीसीसीआई अध्यक्ष बिन्नी ने किया ट्रॉफी का अनावरण, हरभजन सिंह ब्रांड एंबेसेडर

Udaipur News: उदयपुर में नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी, BCCI सचिव जय शाह ने किया है. जानें कब से कब तक होगा टूर्नामेंट?.

Udaipur Disable Cricket Tournament: झीलों की नगरी उदयपुर में एक के बाद एक बड़े इवेंट हो रहे हैं, पहले जी 20, फिर राघव चढ़ा और परिणीति चोपड़ा की शादी और अब नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, बीसीसीआई सचिव जय शाह, (BCCI) बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, डीसीसीआई सचिव रवि चौहान तथा जॉइंट सेक्रेटरी अभय प्रताप सिंह ने किया. यहीं नहीं इस टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसेडर क्रिकेटर हरभजन सिंह होंगे. उदयपुर में यह टूर्नामेंट 28 सितंबर को शुरू होगा जो 8 अक्टूबर तक चलेगा. 

यह टूर्नामेंट नारायण सेवा संस्थान (NSS) उदयपुर, राजस्थान रॉयल्स एवं डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल (DCCI) के तत्वावधान में थर्ड नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप-2023 का आयोजन उदयपुर में होगा. इस प्रतियोगिता में 24 राज्यों के 400 दिव्यांग क्रिकेटर और 100 से अधिक खेल अधिकारी हिस्सा लेंगे. उदयपुर शहर के 4 ग्राउंड में 63 मैच खेले जाएंगे. सभी मैच 20-20 ओवर के होंगे. 

देश की 24 टीमें लेगी हिस्सा
नारायण सेवा संस्थान के निदेशक एवं ट्रस्टी देवेंद्र चौबीसा ने बताया कि स्टैंडिंग क्रिकेट यानी कोई खिलाड़ी हाथ से तो कोई एक पैर से दिव्यांग है. वे सामान्य क्रिकेटर्स की तरह अपने खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीतेंगे. इस प्रतियोगिता में देशभर की 24 टीमें भाग लेगी. जिसमें मुंबई, हिमाचल प्रदेश, हैदराबाद, दिल्ली, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, बड़ौदा, उड़ीसा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, वेस्ट बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, बिहार, कर्नाटक, विदर्भ और महाराष्ट्र है.

8 अक्टूबर को होगा फाइनल 
मैच उदयपुर शहर के फील्ड क्लब, एमबी ग्राउंड, बीएन यूनिवर्सिटी ग्राउंड और नारायण पैरा स्पोर्ट्स एकेडमी, डबोक में होंगे. साथ ही 29 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक चारों ग्रुप के 60 लीग मैच होंगे. 7 अक्टूबर को पहली पारी में ग्रुप A की विजेता का ग्रुप D की टीम से तथा दूसरी पारी में ग्रुप B की विजेता का ग्रुप C की टीम से सेमीफाइनल होगा. 8 अक्टूबर को फाइनल फील्ड क्लब में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election: 'राजस्थान में मौसम बदल रहा है...', जयपुर में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget