एक्सप्लोरर

Rajasthan: उदयपुर में किड्स फेस्टिवल शुरू, बच्चों को मोबाइल से कैसे रखें दूर, यहां बताई जा रही ये जरूरी बातें

Udaipur News: उदयपुर में एक ऐसा किड्स फेस्टिवल शुरू हुआ है, जहां बच्चों को मोबाइल से कैसे दूर रखा जाए इसके बारे में बताया जा रहा है. यह उत्सव उदयपुर के नगर निगम के प्रांगण में शुरू हुआ है.

Rajasthan Kids Festival News: अभी के समय में लगभग हर घर में बच्चों से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या मोबाइल है. बच्चे मोबाइल के इतने आदि हो गए हैं कि कई तो इसके बिना खाना तक नहीं खाते. कई संस्थाएं इसके लिए काम भी कर रही है और जागरूकता भी दे रही है. उदयपुर में एक ऐसा ही किड्स फेस्टिवल शुरू हुआ है, जहां बच्चों को मोबाइल से कैसे दूर रखा जाए इसके बारे में बताया जा रहा है.  यह उत्सव उदयपुर के नगर निगम के प्रांगण में शुरू हुआ है, जो दो दिन तक चलेगा. पहले दिन यहां 3000 से ज्यादा बच्चे और अभिभावक पहुंचे. उन्होंने मेले के दी गई जानकारियों को सिखा.

यह उत्सव नगर निगम द्वारा बर्नार्ड वेन लीयर फाउंडेशन, इकली साउथ एशिया और इकोरस इंडिया के साझे में शुरू किया है. इसका नाम है अर्बन 95 किड्स फेस्टिवल. नगर निगम के आयुक्त मयंक मनीष ने बताया कि यह उत्सव खास तौर से 5 साल तक के बच्चों और उनके केयर गिवर्स को ध्यान में रख कर आयोजित किया जा रहा है. इस उम्र के बच्चों के शारीरिक, संज्ञानात्मक, रचनात्मक, भावनात्मक आदि विकास के लिए यह उत्सव काफी रोचक तरीकों से विविध अवसर उपलब्ध करवाएगा.

बच्चों को कैसे सिखाया जाए बताएंगे 
उत्सव में न केवल बच्चों के लिए विविध गतिविधियां होगी, बल्कि केयर गिवर्स (अभिभावक) के लिए भी यह सीखने का एक अवसर होगा कि 0-5 साल तक के बच्चों के समग्र विकास के लिए क्या क्या किया जा सकता है. बच्चे किस से सीखते हैं, किस तरफ आकर्षित होते हैं, क्या उन्हें अच्छा लगता है, किस तरह का व्यवहार और आचरण से बच्चों को हम खेल खेल में शिक्षा दे सकते हैं.

बच्चों के लिए यह होगा सीखने को
इस उत्सव ने बच्चों के लिए अलग अलग स्टॉल लगाए गए है. इसमें आर्ट एवं क्राफ्ट, पेंटिंग, ब्लाक प्रिंटिंग, स्टोरी टेलिंग, लर्निंग ट्री, दौड़, बाधा वाले खेल, रस्सी कूद, गुब्बारों से जुड़े खेल, मिट्टी के खेल, गेंद से जुड़े खेल, स्थानीय पारंपरिक खेल, मिट्टी के खिलौने बनाना (क्ले आर्ट), एक मिनट शो आदि रोचक गतिविधियां आयोजित की जा रही है. जिसमे बच्चे भाग ले सकेंगे. 

बच्चों को भाने वाली रंग बिरंगी सामग्री से पूरे उत्सव परिसर को सजाया जाएगा. बच्चों के लिए विविध प्रकार की रोचक स्पर्धाएं भी आयोजित हो रही है. साथ ही पश्चिमी सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से बहरूपिया, कठपुतली शो, स्थानीय संस्कृति से जुड़ी सांस्कृतिक गतिविधियां भी हो रही है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: साइबर सेल पुलिस ने रिफंड कराए 1,87,625 रुपये, ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के जान लें ये जरूरी टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget