एक्सप्लोरर

Rajasthan: शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग के फैसले का जताया विरोध, 5वीं और 8वीं की परीक्षा के लिए की ये मांग

Rajasthan 5th 8th Exam Date Sheet 2022: शिक्षक संघ ने राजस्थान शिक्षा विभाग के फैसले का विरोध किया है. प्रदेश में 5वीं क्लास की परीक्षा 19 अप्रैल से और 8वीं की परीक्षा 16 अप्रैल से शुरू हो रही है.

RBSE Rajasthan 5th and 8th Exam Time Table 2022: राजस्थान में कोरोना काल के दो साल बाद 5वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षा होने जा रही है. इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है. लेकिन परीक्षा की तैयारियों में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. 5वीं कक्षा के 8 वर्षीय और 8वीं कक्षा के 13 वर्षीय बच्चों को भीषण गर्मी में 8 किलोमीटर दूर तक परीक्षा देने जाना पड़ेगा.

शिक्षा विभाग की तरफ से परीक्षा केंद्र की इसी तरह व्यवस्था की गई है. मौसम विभाग अप्रैल में भीषण गर्मी के आसार जता रहा है. लिहाजा बच्चों की परेशानियों को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने विरोध किया है. बता दें कि 8वीं क्लास की 16 अप्रैल से परीक्षा शुरू होकर 27 अप्रैल तक चलेगी और 5वीं कक्षा की परीक्षा 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक होगी. राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने बताया कि शिक्षा विभाग ने काम कम करने के लिए परीक्षा केंद्र की संख्या को कम कर दिया है.

शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग के फैसले का जताया विरोध

कई परीक्षा केंद्रों पर 8वीं कक्षा के छात्रों को 8 किलोमीटर दूर तक जाना पड़ेगा. मौसम विभाग अप्रैल में लू का अलर्ट जारी कर चुका है. राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर जैसे जिलों में काफी गर्मी होती है. ऐसे में भीषण गर्मी वाले इलाके के बच्चे कैसे परीक्षा देने जा पाएंगे? उन्होंने शिक्षा विभाग से परीक्षा केंद्र बढ़ाने और परीक्षा के समय में बदलाव करने की मांग की है. परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ने से दूरी कम होगी और दोपहर 2-4.30 बजे की परीक्षा को सुबह में किया जाए. उन्होंने बताया कि 8वीं कक्षा के बच्चे को 10 किमी दूर भेजा जा सकता है लेकिन बच्चे भीषण गर्मी में कैसे जाएंगे. हम इस आदेश का विरोध करते हैं.

परीक्षा के समय में बदलाव करने और सेंटर बढ़ाने की मांग

कई परीक्षा केंद्रों पर बच्चों को हाईवे भी क्रॉस कर जाना पड़ेगा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लराठी (खेरवाड़ा) में 8वीं के कुल 58 विधार्थियों की परीक्षा होनी है. छात्रों को परीक्षा के लिए 8 किमी दूर उच्च माध्यमिक विद्यालय जवास केंद्र दिया गया है. खेरवाड़ा के ही एक और स्कूल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पालिया (लराठी) में पांचवीं के कुल 40 छात्रों का नामांकन है. 5वीं के बच्चों को स्कूल से 9 किमी दूरी पर स्थित परीक्षा केन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय जवास जाना होगा. विरवालिया का परीक्षा केंद्र 4 किमी दूर बनाया गया है. विरवालिया के छात्रों को परीक्षा देने के लिए उच्च माध्यमिक स्कूल जावड़ (मावली) जाना होगा. 

Rajasthan Children Vaccination: 16 मार्च से 12-14 वर्षीय बच्चों का टीकाकरण, इस वैक्सीन का होगा इस्तेमाल

मौसम विभाग ने मार्च से मई में रहने वाले मौसम का अपडेट जारी किया है. मार्च के अंतिम सप्ताह से मई तक बीकानेर, जोधपुर संभाग में भीषण गर्मी का पूर्वानुमान है और अप्रैल से लहर चल सकती है. प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया गया है. गर्मी के सीजन में बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, चूरू, नागौर और पाली बेल्ट में दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है. उदयपुर का तापमान 42 डिग्री तो जोधपुर और चूरू का 46 डिग्री से भी ऊपर तापमान जा सकता है.

Rajasthan News: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, विवाहित बेटियों को रोडवेज में इस आधार पर मिलेगी नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget