एक्सप्लोरर

Rajasthan: कोटपूतली को जिला बनाने को लेकर राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के तेवर हुए ठंडे, सवाल पर दिया ये जवाब

उम्मीद जताई जा रही है कि 2023-24 के बजट में सीएम गहलोत कोटपूतली सहित पांच से छह नए जिलों के नामों की घोषणा कर सकते हैं. इसको लेकर राज्यमंत्री राजेंद्र यादव 1 जनवरी को सीएम से मुलाकात भी कर चुके हैं.

Jaipur: कोटपूतली के विधायक और राज्यमंत्री राजेंद्र यादव (Rajendra Yadav) ने 14 नवंबर 2022 को बयान दिया था कि अगर कोटपूतली को जिला (Kotputli District) नहीं बनाया गया तो 31 दिसर को इस्तीफा दे दूंगा. कोटपूतली को जिला बनाने के लिए आक्रामक रवैया अपनाने वाले राजेंद्र यादव के तेवर अब कुछ बदल गए हैं. अब हर कोई जानना चाह रहा है कि कोटपुतली को कब जिला बनाया जायेगा? इसपर क्या अपडेट है? 

जिला बनाने के संबंध में आज राजेंद्र यादव ने बताया कि अब रिटायर्ड IAS परमेश चंद की कमेटी बताएगी कब बनेगा जिला. उन्होंने बताया कि वो कुछ डाटा जुटा रहे हैं. उसके बाद रिपोर्ट देंगे. राज्यमंत्री राजेंद्र यादव से जब पूछा गया कि जिला बनाने की प्रक्रिया एलान विधान सभा सत्र से पहले या बाद में होगा, इस पर उन्होंने मीटिंग में होने की बात काट दी. 

पिछले दिनों मुख्यमंत्री से हुई थी मुलाकात
जानकारी के अनुसार एक जनवरी की देर रात करीब एक घंटे तक CMR में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राजेंद्र यादव की मुलाकात हुई थी. सूत्रों ने बताया कि राजेंद्र यादव ने यहां भी कोटपूतली को जिला बनाने की मांग को दोहराई थी, तब सीएम गहलोत ने मंत्री यादव को आश्वासन भी दिया है. लेकिन आज मंत्री ने जिला बनाने की मांग को कमेटी पर छोड़ दिया है. विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश में नए जिले की मांग करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है.

कौन हैं राजेंद्र सिंह यादव?
राजेंद्र सिंह यादव कांग्रेस के टिकट पर जयपुर जिले की कोटपूतली सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं. वह वर्तमान में प्रदेश सरकार में गृह राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, स्टेट मोटर गैराज के मंत्री हैं. आमतौर पर शांत और सीएमे गहलोत के सबसे ख़ास और करीबी मंत्रियों में से एक माने जाते हैं. कोटपूतली से बहुत वर्षों के बाद किसी नेता को मंत्री बनने का अवसर मिला था. राजेंद्र यादव ने जब जिला न बनाये जाने पर इस्तीफा देने की बात कहीं, तो प्रदेश की राजनीति में कई मायने निकाले जा रहे थे.

अब बजट से है उम्मीद
अभी यही कहा जा रहा है कि 2023-24 के बजट में रामलुभाया कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री नए जिलों की घोषणा कर सकते हैं. रामलुभाया कमेटी की रिपोर्ट के बाद से गहलोत सरकार द्वारा पांच से छह नए जिले के घोषणा की चर्चा चल रही है. जिसमें कोटपूतली, बालोतरा, फलोदी, डीडवाना, ब्यावर, भिवाड़ी के नाम सबसे आगे हैं. कोटपूतली के विधायक राजेंद्र यादव अपने जिले के नाम के लिए चर्चा में बने हैं.

14 साल बाद नए जिले को लेकर जगी आस
वर्ष 2008 में 26 जनवरी को प्रतापगढ़ को नया जिला बनाया था. इसके बाद से बस हर दिन चर्चा होती है. कोई नया जिला घोषित नहीं हुआ. सूत्रों की माने तो इन्हें जिला बनाकर अशोक गहलोत सरकार एक बड़ा संदेश देना चाहती है. बीजेपी सरकार ने नए जिलों के लिए 2014 में रिटायर्ड IAS परमेश चंद की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी, जिसकी 2018 में रिपोर्ट आई लेकिन नए जिलों पर कोई ऐलान नहीं हुआ. वहीं इधर नए जिले बनाने के लिए कांग्रेस और समर्थक विधायक लगातार सरकार पर दबाव बना रहे हैं. इसके बाद से माना जा रहा है कि कुछ नया हो सकता है. 

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: शीतलहर के चलते जयपुर के स्कूलों में 7 जनवरी तक रहेगी छुट्टी, आदेश न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget