एक्सप्लोरर

राजस्थान: सिरोही के रोहिड़ा जोड़ में तेंदुए का हमला, 12 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत

Sirohi News: सिरोही के रोहिड़ा इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई. लेपर्ड के हमले में बालिका विमला पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई. बालिका को लेपर्ड ने गले से दबोच लिया और घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई.

सिरोही जिले के रोहिड़ा जोड़ उत्तमेश्वर महादेव के पास बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई. लेपर्ड के हमले में बालिका विमला पुत्री उजमाराम की मौके पर ही मौत हो गई है. इसके बाद ही परिजनों ने बताया कि बालिका को लेपर्ड ने गले से दबोच लिया और घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई.

कई दिनों लगातार लेपर्ड का मूवमेंट देखा जा रहा था

इस मामले में वन विभाग पिण्डवाड़ा के ACF दारा सिंह राणावत ने बताया की बीते कल 12 साल एक बालिका बकरी चराने गई थी. उसी दौरान लेपर्ड के हमले से उसकी मौत हो गई. फिलहाल, विभाग मृतक बालिका को नियमानुसार आर्थिक सहायता मिले उसको लेकर कार्रवाई कर रहें है. इसके साथ ही लेपर्ड को पकड़ने के लिये पिंजरे लगाए जा रहें. ग्रामीणों ने आग्रह है की रात को घरो से बाहर न निकले और घर के बाहर लाइट जलाकर रखे.

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से पिण्डवाड़ा क्षेत्र में लगातार लेपर्ड का मूवमेंट देखा जा रहा था, लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब उसने इंसान पर हमला किया है. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. सूचना पर वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है. पिण्डवाड़ा ACF दारा सिंह राणावत पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं.

वन विभाग ने समय पर कदम नहीं उठाए -ग्रामीण

इसके साथ ही अब ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग त्वरित कार्रवाई कर लेपर्ड की मूवमेंट पर रोक लगाए. ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार लेपर्ड की मौजूदगी के बावजूद विभाग ने समय पर कदम नहीं उठाए, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ. अब लोगों में भय का माहौल है और ग्रामीण रात को घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं.

तुषार पुरोहित की रिपोर्ट.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget