एक्सप्लोरर

राजस्थान: सिरोही में जमकर बरसे बादल, पिंडवाड़ा में सबसे ज्यादा हुई बारिश

Sirohi Heavy Rain: सिरोही जिले में मूसलाधार बारिश से पिंडवाड़ा सबसे अधिक 105 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई. बांध ओवरफ्लो, सुकड़ी नदी उफान पर, कॉलोनियों पर खतरा, सड़कें जलमग्न, प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

सिरोही जिले में शनिवार (7 सितंबर) अलसुबह से शुरू हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बरसात ने हालात इतने बिगाड़ दिए कि गांवों और कस्बों में पानी घरों तक घुस गया. सबसे ज्यादा प्रभावित पिंडवाड़ा क्षेत्र रहा, जहां 105 मि.मी. बारिश दर्ज की गई और पूरा शहर जलमग्न हो गया.

पिंडवाड़ा में नदी-नालों का पानी रिहायशी इलाकों और सरकारी भवनों तक जा पहुंचा. तहसील कार्यालय में पानी भर गया और स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के पास सड़कों पर दरिया जैसी स्थिति बन गई. कई जगह लोग घरों से बाहर निकल ही नहीं पाए.

बारिश से जिले के कई बांध ओवरफ्लो

लगातार बारिश से जिले के कई बांध ओवरफ्लो हो गए. आबूरोड़ का बत्तीसा बांध भी ओवरफ्लो हो गया. सिंचाई विभाग के अनुसार बांधों पर डेढ़ से दो फीट तक पानी की चादर चल रही है. इससे आसपास के गांवों में खतरा मंडराने लगा है. विभाग ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे तक पिंडवाड़ा में सबसे ज्यादा 105 मि.मी. और रेवदर में सबसे कम 3 मि.मी. बारिश दर्ज हुई. माउंट आबू में 40, आबूरोड़ में 17, सिरोही में 30.8, शिवगंज में 71 और देलदर में 62 मि.मी. बारिश रिकॉर्ड की गई.

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पर मंडराने लगा खतरा

पिंडवाड़ा से बहने वाली सुकड़ी नदी उफान पर है. नदी के पास स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पर खतरा मंडराने लगा है. सुरक्षित दीवार नहीं होने से कॉलोनीवासियों की नींद उड़ गई है. कई बार गुहार लगाने के बावजूद सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं हुआ. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नदी से सटी कॉलोनियों को खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी है.

जनता की अपील के बाद प्रशासन अलर्ट

जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि वे उफान पर चल रही नदियों और नालों को पार करने का जोखिम न लें. पिंडवाड़ा उपखंड अधिकारी मनसुख डामोर ने हालात का जायजा लिया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की.

विधायक ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

आबू-पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने अधिकारियों को अलर्ट रहने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बारिश में फंसे किसी भी व्यक्ति तक तुरंत मदद पहुंचाई जाए. साथ ही, अधिकारियों को नदियों-नालों की लगातार निगरानी रखने और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की हिदायत दी.

बाढ़ से जनजीवन पर पड़ रहा गहरा असर

भारी बारिश से जिले की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और यातायात ठप हो गया. खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है. ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, जबकि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.

Input By : tushar purohit
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget