एक्सप्लोरर

Rajasthan: भारी बारिश के बीच सीकर में ढही पत्थर की खदान ढही, एक मजदूर की मौत, रेस्क्यू जारी

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर के पाटन में पत्थर की खान ढह गई. हादसे में लक्ष्मण सिंह की मौत हो गई. नीतीश यादव घायल हैं. सुरेंद्र सिंह अभी मलबे में दबा है. राहत-बचाव कार्य जारी है.

राजस्थान के सीकर जिले के पाटन में पत्थर की खान का एक हिस्सा ढह गया. हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक मजदूर को घायल हालत में मलबे से निकाला गया है. वहीं, एक अन्य मजदूर की तलाश की जा रही है. हादसा डोकन पंचायत की कृष्णा माइंस में कल (मंगलवार, 2 सितंबर) शाम को हुआ.

मलबे में खनन से जुड़ी मशीनें और डंबर भी दब गए. सूचना पर पाटन SHO विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. SHO विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे में गणेश्वर निवासी लक्ष्मण सिंह (45) पुत्र पाबू दान की मौत हो गई.

राहत और बचाव कार्य जारी

बिहार निवासी नीतिश यादव (28) को घायल हालत में नीमकाथाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, यूपी बिजनौर निवासी सुरेंद्र सिंह (35) पुत्र अमर सिंह अभी भी मलबे में दबे हुए हैं. नीमकाथाना SDM राजवीर सिंह ने बताया कि JCB और अन्य मशीनरी से मलबे को हटाकर मजदूर की तलाश की जा रही है.

उन्होंने बताया कि खान विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. शव को पाटन अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है. सूचना पर माइनिंग विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन रात होने के चलते इसमें बाधा आ रही है.

2 JCB मशीन और LNT मशीन मंगवाईं

वहीं, प्रशासन ने दो JCB मशीन और LNT मशीन मंगवाई हैं. मृतक लक्ष्मण सिंह के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं. मृतक का शव पाटन अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है. घायल नीतीश कुमार यादव को नीमकाथाना से जयपुर रेफर किया गया है.

बारिश के बावजूद बंद नहीं कराया गया काम

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोग खान संचालकों के प्रति गहरी नाराजगी जताने लगे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हो रही बारिश के बावजूद खान में काम रोकने की कोई कार्रवाई नहीं की गई. उनका कहना है कि खदान लगभग 200 फीट गहरी हो चुकी है, जिससे भूस्खलन का खतरा हमेशा बना रहता है. इसके बावजूद, खान संचालक मजदूरों की सुरक्षा की परवाह किए बिना काम जारी रखते हैं. 

Input By : गोविंद बुटोलिया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget