एक्सप्लोरर

Rajasthan: कोटा में रील बनाते समय रियल में चली गोली, एक युवक की मौत

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में सोशल मीडिया के लिए रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया. एक युवक को दोस्तों के साथ रील बनाते समय गोली लग गई. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

Rajasthan Latest News: सोशल मीडिया की दीवानगी अब लोगों के लिए वरदान की बजाय अभिशाप बनता जा रहा है. इसके लत की वजह से अब तो लोगों की जान भी जाने लगी है. कोटा में एक ऐसा ही मामला सामने आया जब सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे कुछ युवकों में से एक के सीने में गोली लगने से मौत हो गई. 

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. 20 वर्षीय यशवंत मूल रूप से झालावाड़ जिले के मनोहर थाना का निवासी है और कोटा में रहकर छोटा मोटा काम करता था. यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

फोरेंसिक टीम कर रही बारीकी से जांच
कोटा शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र के घटोत्कच सर्किल के नजदीक स्थित महर्षि गौतम सामुदायिक भवन के पास का यह घटना घटी है, जहां रील बनाना युवक को भारी पड़ गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक चतुर्थ कोटा शहर मनीष शर्मा और महावीर नगर थाना अधिकारी महेंद्र मारू के साथ अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, मौके पर फॉरेंसिक टीम ने गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को मोर्चुरी में शिफ्ट करवा दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी है. गुरूवार (2 अप्रैल) को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

पुलिस ने क्या कहा?
डीएसपी मनीष शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया संदिग्ध रूप से गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है. उन्होंने बताया कि इस युवक के साथ उसके कुछ दोस्त भी घटनास्थल पर मौजूद थे, सभी सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे. 

पुलिस के मुताबिक, मौके पर मौजूद मृतक के दोस्तों के पास भी बंदूक थी. इसी दौरान फायरिंग हो गई, जिसमें एक गोली युवक को लग गई. गोली लगने के बाद आनन फानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर इनके पास बंदूक कहां से आई?

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए बढ़ी सचिन पायलट की डिमांड! राजस्थान समेत 8 राज्यों में कर चुके हैं 65 से ज्यादा सभाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
राजस्थान: चोरी के डर से जमीन में 5 लाख रुपये दबाकर भूला किसान, अब नोट देख उड़े होश
राजस्थान: चोरी के डर से जमीन में 5 लाख रुपये दबाकर भूला किसान, अब नोट देख उड़े होश

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget