एक्सप्लोरर

Rajasthan: शील डूंगरी पर विराजमान शीतला माता मंदिर की बहुत ही अद्भुत है महिमा, यहां लगती है गांव की पंचायत

Sheetla Mata temple:शीतला सप्तमी की रात को ही शील डूंगरी पर स्थित शीतला माता का मंदिर में 12 बजे रात से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है. उसके दूसरे शाम पांच बजे तक भक्तों की भीड़ लगी रहती है.

Sheel ki Dungri Temple: जयपुर से चाकसू की दूरी लगभग 40 किमी है. इसी चाकसू (chaksu) में शील डूंगरी (Sheel ki Dungri ) पर स्थित शीतला माता का मंदिर ( Sheetla Mata temple) है. इस मंदिर की खास बात ये है कि इसे राजाओं ने बनवाया था. यह मंदिर लगभग 500 साल पुराना है. यहां पर शीतला अष्टमी पर पूरे दिन हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है.

सभी जुटते शीतला माता के प्रांगण में 

शीतला सप्तमी की रात को ही यहां 12 बजे रात से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है. उसके दूसरे शाम पांच बजे तक भक्तों की भीड़ लगी रहती है. रेवा शंकर बताते हैं कि इस दिन सबसे ख़ास बात ये होती है कि यहां सभी समाज के लोग मिलते हैं. यह सभी समाजों की धर्मशाला भी है. यहां पर मेल-मिलाप किया जाता है. यहां पर टोंक के निबाई, दौसा के लालसोट, फागी और सांगानेर से बड़ी संख्या में आते हैं. यहां पर बच्चों के मुंडन संस्कार भी होते हैं. मंदिर में सुबह दर्शन करने पहुंचे रामेश्वर का कहना है कि यहां पर सामाजिक बुराइयों पर चर्चा होती है. इसके बाद मेल-मिलाफ पर बात बनती है. 

राजा माधो सिंह ने बनवाया था शील मंदिर 

मंदिर में लगे पुराने शिलालेखों के मुताबिक जयपुर के चाकसू कस्बे में शील डूंगरी माता मंदिर बेहद पुराना है. बताया जाता है कि शीतला के मंदिर का निर्माण जयपुर के महाराजा माधो सिंह ने करवाया था. मंदिर में मौजूद शिलालेखों के मुताबिक मंदिर करीब 500 साल पुराना है. वहां पर लगे शिलालेख में अंकित प्रमाणों के मुताबिक तत्कालीन जयपुर नरेश माधो सिंह के पुत्र गंगा सिंह और गोपाल सिंह को चेचक रोग हो गया था. इसके बाद वे शीतला माता की कृपा से रोग मुक्त हो गए थे. यहां की मान्यता है कि चेचक होने पर यहां बड़ी सांख्य में लोग आते हैं.

लम्पी बीमारी के दौरान मंदिर बना सहारा

पिछले दिनों गायों में लम्पी त्वचा रोग ( गांठदार त्वचा रोग ) के दौरान यह मंदिर लाखों लोगों के लिए सहारा बन गया था. यहां पर बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग आये थे. लोग बताते हैं कि इस दौरान लोगों ने दूध की रबड़ी बनाकर मंदिर में शीतला माँ को चढ़ाया. चेचक से राहत पाने के लिए यहां पर बड़ी भीड़ होती है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Corona Update: सवाई माधोपुर में 4 विदेशी पर्यटक कोरोना पॉजिटिव, जयपुर के RUHS में भर्ती

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget