एक्सप्लोरर

Bundi: शानू शूटर हत्याकांड का पर्दाफाश, 9 लोग गिरफ्तार, फैक्ट्री कर्मचारियों के फोटो हुए वायरल

पुलिस ने आज बूंदी इलाके के शानू शूटर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है. यहां जानें कैसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस?

Rajasthan: राजस्थान के बूंदी में लाखेरी इलाके में शानू शूटर हत्याकांड मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एसीसी फैक्ट्री के गार्ड, सिक्योरिटी इंचार्ज समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक शानू चोरी की नियत से फैक्ट्री के अंदर दीवार फांद कर घुसा था. जिसे पकड़ कर मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को फैक्ट्री के पास निकल रहे नाले में फेंक दिया.

इस मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक जावेद उर्फ शानू चोरी सहित अन्य मामले में अपराधी रह चुका है. अकेले लाखेरी थाने में 10 मामले दर्ज हैं. एडिशनल एसपी किशोरी लाल ने बताया कि 25 जनवरी को एसीसी फैक्ट्री नाले के अंदर एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई मिली थी. जिसकी शिनाख्त शानू शूटर उर्फ जावेद अख्तर निवासी नयापुरा लाखेरी के रूप में हुई.

मौके पर शानू शूटर के परिजनों को बुलाया गया. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी कि सुपरवाइजर, सिक्युरिटी गार्ड सहित करीब 8-10 गार्ड ने लाठी डंडों से मारपीट कर हत्या की है. हत्या का मामला दर्ज कर एडिशनल किशोरी लाल के निर्देशन में टीम का गठन किया गया है. इस बीच कुछ फोटो एसीसी सीमेंट फैक्ट्री के अंदर लाठी भांजते हुए कर्मचारियों के वायरल हुए हैं.

शानू वहां जमीन पर हाथ बंधे हुआ पड़ा हुआ नजर आया. ऐसे में शक की सुई एसीसी सीमेंट फैक्ट्री के गार्ड व इंचार्ज पर घूमी. जिस पर आरोपी ओम प्रकाश तम्बोली, ताजउद्दीन निवासी गांधीनगर, रामलाल रेबारी, पुरुषोत्तम व्यास, हेमराज गुर्जर, हनुमान गुर्जर, बुद्दि प्रकाश बैरागी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, लोकेश गुर्जर को गिरफ्तार किया गया तो उन्होंने वारदात करना कबूल लिया. पुलिस पूछताछ में बताया कि शानू एसीसी फैक्ट्री की दीवार फांदकर अंदर घुस गया था. जिसे पकड़ उसके हाथ पैर बांधकर उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या की. कार में बिठाकर ले गये और नाले में फेंक दिया.

इसे भी पढ़ें :

Rajasthan: किसान पिता की परेशानी को इंजीनियर बेटे ने किया दूर, अब जापान भी अपना रहा पानी से जुड़ा ये तकनीक

Rajasthan School Reopening: राजस्थान में 30 जनवरी के बाद क्या खुलेंगे स्कूल? स्वास्थ्य मंत्री ने दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी, कारोबारी से की 1 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग, जांच की शुरू
जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम पर एक करोड़ की धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम

वीडियोज

Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget