एक्सप्लोरर

Rajasthan: वरिष्ठजन तीर्थ यात्रा योजना के तहत दूसरी ट्रेन 11 अक्टूबर को होगी रवाना, साथ में ये डॉक्टूमेंट जरूर लाएं

Rajasthan: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत दूसरी ट्रेन 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे भगत की कोठी (जोधपुर) से जगन्नाथपुरी के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन दोपहर 3.30 बजे जयपुर पहुंचेगी.

Rajasthan Government Scheme: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के बजट घोषणा के अनुसार प्रदेश की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत दूसरी ट्रेन 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे भगत की कोठी (जोधपुर) से जगन्नाथपुरी के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन दोपहर 3.30 बजे जयपुर पहुंचेगी. देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत (Shakuntala Rawat) ने कहा कि पहली ट्रेन से गए यात्रीगण शांतिपूर्वक यात्रा पूरी कर सकुशल आ गए हैं. दूसरी ट्रेन में जोधपुर संभाग के 318, बीकानेर और चुरू जिले के 83, हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर जिले के 72, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले के 108 रेल यात्री रेल में सवार होंगे.

मंत्री शकुंतला रावत ने बताया कि यात्रियों को समय पर भगत की कोठी (जोधपुर) रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया जा चुका है. मंत्री रावत ने बताया कि जयपुर रेल्वे स्टेशन से जयपुर संभाग के 441 वरिष्ठजन रेल में सवार होंगे. जयपुर रेलवे स्टेशन से चढ़ने वाले यात्रियों को भी समय पर पहुंचने के निर्देश दिए जा चुके हैं. इस यात्रा में लॉटरी की मुख्य सूची में चयनित यात्रियों को ही आमंत्रित किया गया. वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को मुख्य सूची के यात्री अनुपस्थित रहने पर ही यात्रा पर भेजा जाएगा. 

 सीएम गहलोत की बजट घोषणा

मंत्री रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणाओं में से एक वरिष्ठ तीर्थजन यात्रा योजना-2022 के तहत प्रदेश के 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों को देवस्थलों का भ्रमण करवाया जा रहा है. इनमें से 18 हजार यात्रियों को ट्रेन से और 2000 यात्रियों को हवाई जहाज से यात्रा करवाई जा रही है. 
 
देवस्थान मंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों से संचालित वरिष्ठ तीर्थजन यात्रा योजना में अब तक 92 हजार लोगों को राज्य सरकार निःशुल्क यात्रा करवा चुकी है. उन्होंने कहा कि समाज के ऐसे लोग जो ट्रेन या हवाई जहाज से तीर्थस्थलों की यात्रा करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए राज्य सरकार यह अनूठी योजना लाई है. उन्होंने कहा कि देवस्थान विभाग द्वारा सुगम और आरामदायक यात्रा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं. उन्होंने यात्रा के दौरान साथ रहने वाले कर्मचारियों को बुजुर्गों की भरपूर सेवा करने के निर्देश दिए.

यात्रियों की संख्या बढ़ाई गई

देवस्थान मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में इस योजना के लिए 13 करोड़ से बजट बढ़ाकर 30 करोड़ और यात्रियों की संख्या को भी 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार कर दिया. उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रा में रामेश्वरम-मदुरई, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वैष्णोदेवी-अमृतसर, प्रयागराज-वाराणसी, मथुरा-वृंदावन की यात्रा करवाई जाएगी. इसके अलावे सम्मेदशिखर-पावापुरी, उज्जैन-ओंकारेश्वर, गंगासागर कोलकाता, कामाख्या गुवाहाटी, हरिद्वार-ऋषिकेश, बिहार शरीफ और वेलनकानी चर्च तमिलनाडु आदि स्थानों की यात्रा करवाई जाएगी. 

देवस्थान विभाग आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए प्रत्येक कोच में दो अनुदेशक लगाए जा रहे हैं. साथ ही सभी कोचेज का एक प्रभारी नियुक्त किया गया. सभी यात्रियों के पास अनुदेशकों और प्रभारी के नंबर हैं, जो किसी भी तरह की परेशानी में मदद कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि विभाग की कोशिश सभी यात्रियों को सुगम और सुखद यात्रा की व्यवस्था की है. 

यात्रीगण इन डॉक्यूमेंट साथ लाना न भूलें

ट्रेन में सभी चयनित तीर्थ यात्री अपने साथ ऑनलाइन भरे गये आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी (मय प्रमाणित चिकित्सीय प्रमाण-पत्र), मूल जनआधार / आधार कार्ड कार्ड / दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा. साथ ही दैनिक उपयोग की सामग्री (आवश्यक औषधियाँ, व्यक्तिगत आवश्यकता के अनुसार कपड़े ) लाने होंगे.

WATCH: जोधपुर में बारावफात के जुलूस में लगे 'सर तन से जुदा' के नारे, पुलिस की जांच जारी, एक गिरफ्तार

Bundi News: 'खुदकुशी के सिवाय कोई रास्ता नहीं', BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया से बोले बारिश से प्रभावित किसान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, जानें मामला
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, जानें मामला

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget