एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में बैन हो गईं 11वीं और12वीं क्लास की इतिहास की किताबें, ऐसा क्या हुआ?

Rajasthan News: राजस्थान में 11वीं और 12वीं क्लास की किताब में कांग्रेस नेताओं को प्रमुखता दी गई. BJP नेताओं की अनदेखी पर विवाद हुआ. सरकार ने किताब पर बैन लगा दिया. कांग्रेस ने इसका विरोध किया.

राजस्थान में एक किताब पर ऐसा सियासी कोहराम मचा कि सूबे की सरकार ने उसे तुरंत बैन कर दिया. यह किताब राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं क्लास में पढ़ने वाले तकरीबन साढ़े चार लाख स्टूडेंट को पढ़ाई जा रही थी.

आरोप यह लगा कि इतिहास विषय की पुस्तक 'आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत' में सिर्फ कांग्रेस से जुड़े हुए राजनेताओं का ही महिमामंडन किया गया है और बीजेपी के नेताओं की अनदेखी की गई है.

स्टूडेंट के भविष्य के साथ खिलवाड़ - कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि देश की आजादी से लेकर मौजूदा समय तक जब बीजेपी और उसके सहयोगी संगठनों से जुड़े लोगों का कोई योगदान ही नहीं रहा, उसे किताब में कैसे जगह दी जा सकती है.

कांग्रेस का यह भी आरोप है कि शिक्षा मंत्री ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए किताबों पर पाबंदी लगाकर स्टूडेंट के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है.

साढ़े चार लाख स्टूडेंट आर्ट विषयों के साथ पढ़ाई करते हैं

राजस्थान में शिक्षा परिषद से संचालित सरकारी स्कूलों में कक्षा 11 और 12 में तकरीबन साढ़े चार लाख स्टूडेंट आर्ट विषयों के साथ पढ़ाई करते हैं. इतिहास विषय में इन दोनों ही क्लास में "आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत" शीर्षक से किताब पढ़ाई जाती है.

11वीं क्लास में इसका पार्ट 1 पढ़ाया जाता है, जबकि 12वीं क्लास में पार्ट 2. अशोक गहलोत की अगुवाई वाली कांग्रेस की पिछली सरकार के राज में ही यह किताबें स्टूडेंट को पढ़ाई जा रही थीं. इस बीच आज यह जानकारी सामने आई कि इस किताब में सिर्फ कांग्रेस के नेताओं का ही महिमामंडन किया गया है.

किताब में नेहरू-गांधी परिवार को प्रमुखता से जगह दी गई

इस किताब में नेहरू-गांधी परिवार को ही प्रमुखता से जगह दी गई है. उनकी ही जमकर तारीफ की गई है. कांग्रेस के 15 नेताओं की तस्वीरें भी छापी गई हैं. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तस्वीरें कवर पेज पर भी छापी गई हैं.

यह भी जानकारी सामने आई कि बीजेपी समेत विपक्षी पार्टियों के नेताओं को इस किताब में तकरीबन पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है. पिछले 11 सालों से देश की कमान संभाल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ज़िक्र मामूली तौर पर किया गया है. बाकी नेताओं को बिल्कुल भी जगह नहीं दी गई है.

सरकार खर्च सहन करने को तैयार है

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत तक की तस्वीरें छापी गई हैं. जानकारी यह भी आई कि इस किताब में संविधान रचयिता बाबा साहब अंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पूर्व मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल तक को या तो जगह नहीं दी गई है, या उन्हें दो-चार लाइन में ही सीमित कर दिया गया है.

यह जानकारी सामने आई तो राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आग-बबूला हो गए. उन्होंने इस किताब पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगाए जाने का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि तकरीबन साढ़े चार लाख किताबों को छापने पर करोड़ों का जो खर्च आया है, सरकार उसे सहन करने को तैयार है.

यह किताब जहर की तरह है - मदन दिलावर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दलील पेश करते हुए कहा कि खर्च की परवाह इसलिए नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि अगर हजारों रुपए खर्च कर गलती से जहर खरीद लिया गया है, तो सिर्फ पैसे बचाने के चलते उस जहर को पिया नहीं जा सकता. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह किताब जहर की तरह है.

उनका कहना है कि ऐसे में हम बच्चों को गलत इतिहास नहीं पढ़ा सकते. उन्होंने यह भी बताया कि इस किताब से होने वाली परीक्षा के नंबरों को रिजल्ट में नहीं जोड़ा जाता है. ऐसे में इस किताब को हटाने और बदलने का कोई फर्क भी नहीं पड़ेगा.

कांग्रेस पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया जताई 

इस किताब को बैन किए जाने के फैसले पर कांग्रेस पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इसे लेकर राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा है कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह का कदम उठाया है. उनके मुताबिक, देश की आजादी और उसके विकास में जिनका योगदान था, किताब में उन्हीं को जगह दी गई है. मदन दिलावर इस किताब को अपनी पार्टी के आधार पर छापना चाहते हैं.

सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा - प्रताप सिंह 

प्रताप सिंह का आरोप है कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की बात तो उनके विभाग के लोग भी नहीं मानते हैं. इसी वजह से वह इस तरह का ऐलान कर अपनी पार्टी के नेताओं के बीच चर्चा में आना चाहते हैं.

मौजूदा सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. इस फैसले को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने सियासी अंदाज में चुनौती दी है और कहा है कि सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

सियासत और तेज होने की उम्मीद

बहरहाल, किताब को लेकर राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी संग्राम छिड़ गया है. वैसे, दोनों ही पार्टियां स्टूडेंट्स के भविष्य के बजाय अपने नेताओं को लेकर ज्यादा फिक्रमंद नजर आ रही हैं. आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासत और तेज होने की उम्मीद है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
CM भजन लाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सनसनी, आधे घंटे में दो व्यापारियों पर गोलीबारी
CM भजन लाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सनसनी, आधे घंटे में दो व्यापारियों पर गोलीबारी

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget