एक्सप्लोरर

Udaipur Files: उदयपुर फाइल्स पर मुस्लिम संगठनों के विरोध के बाद VHP का बड़ा कदम, हिंदुओं से कर दी यह अपील 

Udaipur Files: उदयपुर फाइल्स फिल्म विवादों में है. मुस्लिम संगठनों के विरोध के बाद, वीएचपी ने हिंदुओं और जिहाद विरोधी लोगों से फिल्म देखने और समर्थन करने की अपील की है.

राजस्थान के चर्चित कन्हैयालाल टेलर मर्डर केस पर बनी फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम संगठनों के विरोध के बाद अब विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने फिल्म को लेकर अपील जारी की है. वीएचपी ने हिंदुओं समेत जिहादी मानसिकता के खिलाफ सोच रखने वाले लोगों से इस फिल्म को जरूर देखने और इसका समर्थन करने की अपील की है. 

विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता अमितोष परीक ने कहा है कि मुस्लिम संगठन सिर्फ इसलिए इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि यह एक हिन्दू को धर्म के नाम पर मौत के घाट उतारने की सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म के जरिए जिहादी मानसिकता उजागर हो रही है, इसलिए इसका विरोध किया जा रहा है. इसके विरोध और बॉयकॉट की बात करना पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ है. 

हिंदुओं से उदयपुर फाइल्स का समर्थन करने की अपील
प्रवक्ता अमितोष परीक का कहना है कि अगर मुस्लिम संगठन फिल्म के विरोध और बॉयकॉट की बात कर रहे हैं तो हम सभी हिंदुओं से अपील करते हैं कि वह न सिर्फ फिल्म को देखें बल्कि इसका समर्थन भी करें. फिल्म के जरिए जो संदेश देने की कोशिश की गई है उसे आगे बढ़ाने का भी काम करें. 

उदयपुर फाइल्स का विरोध करने वालों पर VHP की प्रतिक्रिया
प्रवक्ता अमितोष परीक का कहना है, "फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट दिया है. अदालत ने भी फिलहाल इस मामले में कोई दखल नहीं दिया है. ऐसे में साफ है कि फिल्म में गलत कुछ भी नहीं है. इसके बावजूद विरोध और बॉयकॉट की बात करना सिर्फ हिंदू विरोधी मानसिकता और कट्टरपन को दिखाने वाला है."

प्रवक्ता अमितोष ने आगे कहा कि फिल्म को लेकर विपक्षी पार्टियों का रवैया भी पूरी तरह नकारात्मक है. फिल्म को लेकर सवाल उठाने वाली विपक्षी पार्टियां जब हिंदुओं के साथ अत्याचार होता है, तब चुप्पी साध लेती हैं, लेकिन धर्म के नाम पर कन्हैयालाल टेलर को सरेआम मौत के घाट उतार दिया जाता है और उसकी सच्चाई फिल्म के जरिए बाहर आ रही है तो उस पर लोग कोहराम मचा रहे हैं.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर भड़के अरविंद केजरीवाल
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर भड़के अरविंद केजरीवाल
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget