एक्सप्लोरर

Rajasthan: देश में बढ़ते सुसाइड मामलों पर संत गिरी बापू ने जताई चिंता, युवाओं और महिलाओं को दिया यह सुझाव

Rajasthan News: शिव उपासक संत गिरी बापू का कहना है कि आत्महत्या से बचने के लिए जरूरी है कि जहां भी सत्संग, भजन और कथा हो, वहां जाकर भगवान के नाम का श्रवण और सुमिरन करें.

Suicide Cases In India: देश-प्रदेश में सुसाइड (Suicide) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं और युवा पीढ़ी हो रही है. कोचिंग कक्षाओं में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की आत्महत्या के मामले लगभग हर रोज सामने आ रहे हैं. पारिवारिक झगड़े, वैवाहिक संबंधों में कटुता से झगड़े, दहेज प्रताड़ना, शराब-तंबाकू या अन्य मादक पदार्थों का नशा, लंबी बीमारी, बेरोजगारी, परीक्षा में फेल होने या अंक कम आने, व्यापार में हानि, प्रेम प्रसंग और अन्य समस्याओं के कारण लोग ज्यादा आत्महत्या कर रहे हैं. देश में दिनोंदिन बढ़ते सुसाइड के मामलों पर दशनामी संप्रदाय के शिव उपासक संत गिरी बापू (Giri Bapu) ने चिंता जताई है.

दशनामी संप्रदाय के शिव उपासक संत गिरी बापू (Giri Bapu) ने कहा कि मनुष्य जीवन बहुत मूल्यवान है. कभी आत्महत्या नहीं करें. कभी किसी को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित भी नहीं करें. आत्महत्या करने वाला कायर होता है. आत्महत्या करने वाले को भगवान क्षमा नहीं करते. आत्महत्या का विचार करना भी जीव हत्या के समान पाप है. जीवन में सदैव आशावादी रहें. आशावादी से बड़ा कोई धनवान नहीं है. उन्होंने कहा कि आत्महत्या वही करता है जिसके जीवन में सत्संग नहीं है, क्योंकि सत्संग जीवन देता है. किन्हीं कारणों से परेशान और भटके हुए लोगों को चाहिए कि वो जहां भी सत्संग, भजन और कथा हो, वहां जाकर भगवान के नाम का श्रवण, सुमिरन करें.

मोबाइल के बढ़ते प्रयोग पर कटाक्ष

गिरी बापू ने कहा कि धरती मेरी माता और पिता आसमान की सोच रखते हुए प्रतिदिन प्रकृति का दर्शन करें. खूबसूरत नजारों को निहारें. प्रकृति के समीप सुकून मिलेगा. ऐसा करने से शक्ति और दिव्यता आएगी. रोजाना आकाश को निहारें. चंद्र और सूर्य का दर्शन करें. रात के वक्त चमकते तारों को देखें. लेकिन लोग ऐसा करते नहीं. आजकल लोग मोबाइल (Mobile) पर फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब देखते हैं. उन्होंने कहा कि मोबाइल जरूरी है, लेकिन इतना नहीं कि हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन जाए और हम सभी से दूर हो जाएं.

यह भी पढ़ें: Mumal Mehar: बकरियां चराने वाली 13 साल की लड़की नंगे पैर क्रिकेट के मैदान में गेंदबाजों के छुड़ा रही है छक्के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
Ajmer News: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
Jodhpur News: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
जोधपुर: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget