एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे साधू संत, जोधपुर में किया प्रदर्शन

Jodhpur News: जोधपुर में साधु-संतों के साथ 36 कोम के लोगों ने बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है. संतों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सरकार को चेतावनी दी है.

Rajasthan News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है, जिसकी अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही है. बांग्लादेश की घटना को लेकर भारत के हिंदुओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इस बीच राजस्थान के जोधपुर की सड़कों पर सैकड़ों की तादाद में साधु-संतों के साथ 36 कोम के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया.

इसके साथ ही जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बांग्लादेश की सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वहां हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं हुआ तो भारत के हिंदू वहां पर चढ़ाई कर देंगे. ज्ञापन में कहा गया कि "पिछले दिनों भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के तहत प्रधानमंत्री का तख्ता पलट कर दिया गया, जिससे प्रधानमंत्री शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़कर जाना पड़ा."

"इस्लामिक कट्टरपंथी ताकतों ने छात्र आन्दोलन के नाम पर अराजकता फैलाई, जिससे कट्टरपंथी लोग तो बांग्लादेश में सुरक्षित हैं, लेकिन अल्पसंख्यक हिन्दू वहां खतरे में आ गए. मॉब लिचिंग कर हिंदुओं की हत्या की जा रही है और भारत से संबंधित स्मारकों को निशाना बनाकर उन्हें खंडित किया जा रहा है. हिन्दू मंदिरों पर तोड़-फोड़ किया जा रहा है."

'बांग्लादेश में रह रहे हिन्दू डर में जी रहे'
"ऐसे में इन खबरों को देखकर भारत में रहने वाले सभी हिन्दू आहत हैं. साथ ही यह भी देखा गया है कि जमीयत ए उलेमा संगठन के लोग हिन्दू बहन-बेटियों के साथ रेप और हिंसा कर रहे हैं. इससे बांग्लादेश में रह रहे हिन्दू डर में जी रहे हैं. ऐसे में इस विकट समय में हम सभी लोग बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिन्दु धर्म के लोगों के साथ हैं." 

ज्ञापन में आगे कहा गया कि "भारत ने सम्पूर्ण विश्व में शान्ति की स्थापना और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहकर नेतृत्त्व किया है. विश्व में शान्ति की स्थापना की है, लेकिन आज के इस समय में अल्पसंख्यक हिन्दू धर्म के लोगों पर बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार बहुत ही गम्भीर है, जिसकी हम सब आलोचना करते हैं."

"ऐसे में अनुरोध है कि भारत देश विश्च मंच पर संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य मानवतावादी देशों के जरिये हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की तत्काल कार्यवाही करे.  जिससे धर्म के नाम पर फैली हिंसा को रोक कर हिन्दुओं और मानव मूल्यों की रक्षा हो सके."

ये भी पढ़ें- उदयपुर हिंसा पर सामने आई वसुंधरा राजे की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget