एक्सप्लोरर

Rajatshan News: राजस्थान में टूटा 123 सालों का रिकॉर्ड, जून में हुई सबसे ज्यादा बारिश

Rajasthan News: जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सात जुलाई से बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी. पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Rajasthan Rain News: राजस्थान में जून में 123 सालों में सर्वाधिक बारिश हुई थी. इस वर्ष जून में राज्य में कुल 156.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो औसत से 185 प्रतिशत अधिक है. जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में जून 2023 के दौरान कुल 156.9 मिमी (औसत से 185 प्रतिशत अधिक) बारिश दर्ज की गई जो इस माह में 1901 से आज तक दर्ज सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड है. इससे पहले 1996 में जून माह में सर्वाधिक बारिश 122.8 मिमी दर्ज हुई थी.

राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जून के दौरान पूर्व राजस्थान में इसके औसत से अधिक 118 प्रतिशत अधिक और पश्चिमी राजस्थान में इसके औसत से 287 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. शर्मा ने बताया कि अरब सागर से उठे अति भीषण चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' असर के कारण 16-20 जून के दौरान राज्य के दक्षिणी भागों (जालौर, पाली, बाडमेर, राजसमंद सिरोही एवं अजमेर जिलों) में भारी से अति भारी बारिश और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान जालौर जिले में 400.5 मिमी बारिश दर्ज हुई जो की पूरे मानसून सत्र के एलपीए का 95.6 प्रतिशत थी.

इन जिलों में होगी बारिश
जिलावार जून के दौरान झालावाड़ को छोडकर सभी जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई. इस वर्ष राज्य में मानसून का प्रवेश औसत समय पर 25 जून को हुआ और तेजी से आगे बढते हुए राज्य के पश्चिमी भागों में दो जुलाई (औसत समय से छह दिन पहले) तक फैल गया. शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर, भरतपुर संभागों के कुछ भागों में 5-6 जुलाई से ही बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है.

7 जुलाई से तेज होगी बारिश की गतिविधि
उन्होंने बताया कि सात जुलाई से बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. शर्मा के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर एवं बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 6-7 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और मानसून के फिर से सक्रिय होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश एवं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

कहां कितनी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह साढे़ आठ बजे तक अलवर में तिजारा में पांच सेंटीमीटर, जयपुर के बच्ची में चार सेंटीमीटर, चाकसू में चार सेंटीमीटर, पावटा में चार सेंटीमीटर, दौसा के सिकराय में तीन सेंटीमीटर, जयपुर के जमवारामगढ़ में तीन सेंटीमीटर, अलवर के मालाखेड़ा में तीन सेंटीमीटर, सीकर के लक्ष्मणगढ में तीन सेंटीमीटर, अलवर के किशनगढवास में दो सेंटीमीटर, झालावाड़ के अकलेरा में दो सेंटीमीटर, अलवर के राजगढ़ में दो सेंटीमीटर, टोंक में दो सेंटीमीटर, सागांनेर तहसील में एक सेंटीमीटर करौली के सपोटरा और धौलपुर में समरथपुरा में एक-एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. शाम साढे पांच बजे तक पिलानी में 69.2 मिमी बारिश, धौलपुर में 6 मिमी, बांसवाड़ा में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें

Keoladeo National Park: केवलादेव नेशनल पार्क में पानी की किल्लत, ब्रीडिंग के लिए आने वाले पक्षियों की संख्या में हो रही कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget