एक्सप्लोरर

Kota News: महंगाई के चलते रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतले हाइट की गई छोटी, अब होगी इतने फीट

राजस्थान के कोटा में महंगाई के कारण रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ की पुतले की हाइट छोटी की जाएगी. 2018 में रावण का पुतला 101 फीट था जो अब अब 75 फिट का बनेगा.

Rajasthan News: कोविड के दो साल बाद राष्ट्रीय दशहरे मेले को लेकर लोगों में उत्साह है, लेकिन इस बार पूरे दशहरे मेले पर महंगाई की मार रहने वाली है. रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ भी छोटे हो गए हैं, लेकिन इनको बनाने का बजट बढ़ता जा रहा है. चार साल पहले 2018 में रावण का पुतला 101 फीट ऊंचा था. तब इस पर 6.90 लाख रुपये खर्च हुए थे. वर्ष 2019 में इसी ऊंचाई के पुतले के 7 लाख रुपये लगे थे. बाद के दो साल मेला कोरोना के कारण नहीं हुआ. 

अब वर्ष 2022 में कच्चे माल की लागत बढ़ने से नगर निगम 75 फीट ही पुतला बनवा रहा है. इसके लिए 7.12 लाख का एस्टीमेट बनाया था. दो फर्म ने टेंडर डाले. दिल्ली की फर्म के नाम 5.50 लाख रुपये में टेंडर छूटा है. ऐसे में ये देखना होगा की रावण मेघनाथ कुंभकरण के पुतलों की क्वालिटी क्या रहने वाली है. एक बार पहले रावण ठीक से नहीं जला था. जगह-जगह आग लग गई थी. जिस कारण नगर निगम की किरकिरी हुई थी.

कोटा के बाद बूंदी पुलिस पर भी कोर्ट ने उठाये सवाल, इस पुलिस अधिकारी को फिर से ट्रेनिग भेजने के आदेश

फर्मो को लुभाने का किया जा रहा प्रयास
राष्ट्रीय दशहरा मेला कोटा वर्ष 2022 के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. दशहरा मेले के उद्घाटन और समापन पर ग्रीन आतिशबाजी होगी. इसके लिए नगर निगम ने 6.08 लाख रुपये का टेंडर किया था. किसी फर्म ने रुचि नहीं दिखाई और टेंडर फेल हो गया. अब निगम ने दोबारा टेंडर जारी किए हैं. वहीं मैदान में दुकानों और झूलों के लेआउट और नक्शे प्रिंट का 1.30 लाख रुपये का टेंडर किया था. इसके लिए भी कोई फर्म नहीं आई. ऐसे में फर्मो को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है.

50-50 फीट के होंगे कुंभकरण और मेघनाथ
कोटा का राष्ट्रीय दशहरा मेला पूरे देश में विख्यात है. यहां होने वाले आयोजनों को देखने प्रतिदिन 25 हजार से  एल लाख लोग तक पहुंचते हैं. रावण दहन के दिन ही एक लाख से अधिक लोग शहर और ग्रामीण क्षेत्र से कोटा आते हैं. इस बार शहरवासी रावण हो 101 फीट देखना चाहते थे, लेकिन अधिकारी 5 साल पहले की ऊंचाई वाला 72 फीट का रावण बनवा रहे थे. मेला समिति ने कहा कि हमारे बोर्ड में पुतले की हाईट कुछ बढ़ाई जाए. तब 75 फीट बनाना तय हुआ. प्रति फीट 10 प्रतिशत रेट बढ़ाते हुए 75 फीट रावण, 50-50 फीट मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का एस्टीमेट बना. जो 7.12 लाख रुपये का था. इस बार राष्ट्रीय दशहरा मेले को लेकर उत्साह अधिक देखने को मिल रहा है.

Udaipur News: उदयपुर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 305 करोड़ में एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जाएगा विकसित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget