एक्सप्लोरर

Watch: बारिश के पानी में डूबा बारां थाना, दस्तावेज भीगने से बचाते रहे पुलिसकर्मी, बैरक में बंदी भी हुए परेशान

Rajasthan Rain: राजस्थान के बारां जिले में हुई तेज बारिश ने जहां आम लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है, वहीं जिले छीपाबड़ौद क्षेत्र के पुलिस थाने में भी दो-दो फिट से अधिक पानी भर गया है.

Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan) के बारां जिले के छीपाबड़ौद क्षेत्र में भारी बारिश होने से जलभराव के बाद हालत बिगड़े गए है. यहां पुलिस थाना परिसर में भी दो-दो फिट से अधिक पानी भर गया है. जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों को रिकोर्ड बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है. थाना परिसर में मालखाना, लॉकर रूम, ऑफिस ग्राउंड सब जगह पानी भर गया है. इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी बारिश ने आम जनजीवन को परेशानी में डाल दिया है.

थाने में घुसा बारिश का पानी

राजस्थान के बारां में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से हालात इस कदर बिगड़े हैं कि छीपाबड़ौद पुलिस थाने के भीतर घुटने तक पानी घुस गया. आलम ये था कि पूरा थाना जलमग्न हो गया. एक तरफ जहां पुलिसकर्मी रिकार्ड के दस्तावेज बचाने के लिए जद्दोजहद करते दिखे, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग पानी में ही कुर्सी लगाकर ड्यूटी देते भी नजर आए. वही कस्बें में भी जलभराव होने से दुकानदारों ने दुकानें खाली कर दी हैं. साथ ही आम लोगों का जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है. आने-जाने वाले सभी रास्तों पर जलभराव हो गया है.

Rajasthan Weather News: राजस्थान के कई जिलों में हो रही झमाझम, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर

बारां जिले में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं. इसकी वजह से कई रास्ते बंद हो गये है. तो कई गांव कस्बें टापू बन गये हैं. वहीं जिले के छीपाबड़ौद क्षेत्र में जलभराव होने से हालत बिगड़े हुए हैं. थानाधिकारी रविन्द्र सिंह का कहना है कि छीपाबडौद थाना परिसर में पानी भरा होने से पुलिसकर्मियों परेशान है. मालखाना, लॉकर रूम, ऑफिस ग्राउंड सब जगह पानी भरा हुआ है. थाना परिसर से पानी निकालना और रिकार्ड़ सुरक्षित करना पुलिस जवानों के लिए चुनौती बनी हुई है. वहीं थानें में हिरासत में लिए मुल्जिमों को रखने में भी परेशानी आ रही है.

Kota News: गैंगस्टर शिवराज सिंह को कोर्ट में किया गया पेश, भेजा गया एक दिन के रिमांड पर

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget