एक्सप्लोरर

सिरोही: काछोली और पिंडवाड़ा में अवैध क्लीनिकों पर छापा, 2 झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

Sirohi News: सिरोही के पिण्डवाड़ा ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग ने 2 अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी कर डॉक्टरों को पकड़ा. इस कार्रवाई में कलेक्टर अल्पा चौधरी और CMHO डॉ. दिनेश खराड़ी के निर्देश पर की.

राजस्थान के सिराेही में ग्रामीणों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले झोलाछापों पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कस दिया है. पिण्डवाड़ा ब्लॉक में दो अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई की गई.

इस मामले में जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी के सख़्त निर्देश और सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी के आदेश पर बीसीएमओ पिण्डवाड़ा डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो झोलाछापों को रंगे हाथों दबोच लिया.

बिना डिग्री इलाज करते थे मरीज

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि, काछोली गांव में कार्तिक बंगाली और माण्डवाड़ा ख़ालसा में विरूज रॉय नामक व्यक्ति लंबे समय से बिना किसी चिकित्सकीय डिग्री और पंजीकरण के इलाज कर रहे थे. गांव के सभी ग्रामीणों को गुमराह कर ये दोनों अवैध रूप से क्लीनिक चला रहे थे.

इस कार्रवाई के दौरान क्लीनिकों से बड़ी मात्रा में दवाइयाँ, इंजेक्शन और अन्य चिकित्सकीय उपकरण ज़ब्त किए गए. इसके बाद ही अधिकारियों का कहना है कि झोलाछापों द्वारा गलत दवाइयों का उपयोग अक्सर मरीजों की जान पर भारी पड़ जाता है.

पुलिस थाने में मामला दर्ज

इन दोनों झोलाछापों के खिलाफ स्वरूपगंज पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. अब उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा भी चलेगा. इस मामले में  गांववासियों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि सही डॉक्टर और झोलाछाप की पहचान आमजन के लिए आसान नहीं होती. साथ ही  गलत इलाज के चलते कई बार बड़ी दुर्घटनाएँ हो जाती हैं.

झोलाछाप डॉक्टर आमजन के लिए बड़ा खतरा– सीएमएचओ

इस छापेमारी में सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं. इन विभाग की सख़्ती जारी रहेगी. उन्होंने आमजन से अपील की कि संदिग्ध व्यक्ति से इलाज करने की सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग या पुलिस को दें.

इस कार्रवाई का नेतृत्व बीसीएमओ डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह ने किया. टीम में पीएचसी नितोडा प्रभारी डॉ. हिमेश सैनी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रोहिताश कुमार, नर्सिंग ऑफिसर बाबूलाल, फार्मासिस्ट चोगालाल और पुलिस कॉन्स्टेबल नेमाराम शामिल रहे.

Input By : तुषार पुरोहित
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget