एक्सप्लोरर

Rajasthan: पीएम मोदी ने फिनलैंड की पीएम सना मरीन को दिया खास गिफ्ट, तोहफे का है राजस्थान से खास कनेक्शन

पीएम मोदी ने सना मरीन को पीतल का पेड़ उपहार में दिया. यह राजस्थान की पहचान मानी जाती है. यह हाथ से तैयार की गई दीवार सजावटी कला कृति 'ट्री ऑफ लाइफ' को दर्शाती है.

Jodhpur News:  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों विदेशी दोरे पर हैं यूरोपीय देशों की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क, फिनलैंड के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की. पीएम मोदी ने दोनों देशों के साथ व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की गई. इसके साथ पीएम ने फिनलैंड की पीएम सना मरीन, डेनमार्क की राजकुमारी मैरी और डेनमार्क के प्रिंस फ्रेड्रिक को उपहार भेंट किए. मरीन को राजस्थान के हस्त शिल्प का नायाब नमूना पीतल का पेड़, मैरी को चांदी की बनी मीनाकारी पक्षी (वाराणसी की पहचान) और प्रिंस फ्रेड्रिक को छत्तीसगढ़ की डोकरा नाव भेंट की.

पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर की चर्चा
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन ने कोपेनहेगन में मुलाकात की. भारत और फिनलैंड के बीच विकासात्मक साझेदारी तेजी से बढ़ रही है. दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और ऐसे अन्य क्षेत्रों में इस साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की."

पीएम मोदी ने दिया खास तोहफा
पीएम मोदी ने सना मरीन को पीतल का पेड़ उपहार में दिया. यह राजस्थान की पहचान मानी जाती है. यह हाथ से तैयार की गई दीवार सजावटी कला कृति 'ट्री ऑफ लाइफ' को दर्शाती है जो पीतल से बनी है और भारत की उत्कृष्ट शिल्प कौशल और समृद्ध परंपरा का एक नायाब उदाहरण है. इसमें पेड़ की जड़ें पृथ्वी के साथ संबंध का प्रतिनिधित्व करती हैं, पत्ते और पक्षी जीवन का प्रतिनिधित्व करते हैं और मोमबत्ती स्टैंड प्रकाश का प्रतिनिधित्व करता है.

प्रधानमंत्री ने वाराणसी से चांदी की मीनाकारी पक्षी की आकृति डेनमार्क की राजकुमारी मैरी को भेंट की. बनारस (वाराणसी) में प्रचलित चांदी की तामचीनी की कला लगभग 500 वर्ष पुरानी है. कला की जड़ें मीनाकारी की फारसी कला में हैं. इस पर मैटेलिक पेन से डिजाइन पर काम किया जाता है. 'मीणा' को बारीक पीसकर पानी में अनार के दानों के साथ मिलाया जाता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेड्रिक को छत्तीसगढ़ की पहचान डोकरा नाव भेंट की. डोकरा गैर-लौह धातु है जो खोई-मोम कास्टिंग तकनीक से बनाई जाती है. इस प्रकार की धातु की ढलाई का उपयोग भारत में 4,000 से अधिक वर्षों से किया जा रहा है और अभी भी इसका उपयोग किया जाता है. 

यह भी पढ़ें:

Rajasthan: जोधपुर के बाद भीलवाड़ा में तनाव, एक समुदाय के दो युवकों पर हमले के बाद आधी रात को बवाल

Rajasthan Politics: Alwar में जन हुंकार रैली के जरिए कांग्रेस को घेरेगी BJP, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget