एक्सप्लोरर

Rajasthan Paper Leak: अब 29 जनवरी को होगी सामान्य ज्ञान की परीक्षा, पेपर लीक के कारण निरस्त हुआ था एग्जाम

आयोग सचिव ने कहा कि पेपर लीक प्रकरण में पुलिस अनुसंधान कर रही है. जांच में किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आने पर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

RPSC Senior Teacher Exams Date: माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के लिए परीक्षा के दौरान सामान्य ज्ञान का पर्चा लीक होने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षा निरस्त कर दी थी. आयोग ने इस परीक्षा के लिए नई तारीख का ऐलान किया है. अब ग्रुप-सी के सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी 2023 को किया जाएगा. पेपर लीक करने के आरोपी अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग नहीं ले सकेंगे. 46 अभ्यर्थियों को आयोग ने हमेशा के लिए डिबार्ड कर दिया है.

आयोग ने फुल कमीशन बैठक में लिया फैसला
राजस्थान लोक सेवा आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि 24 दिसंबर को सुबह की पहली पारी में आयोजित होने वाली ग्रुप-सी की सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान परीक्षा के प्रश्न पत्र को अवैधानिक रूप से प्राप्त करने, षड्यंत्र पूर्वक हासिल कर कब्जे में रखने और पेपर आउट करने की सूचना आयोग को प्राप्त हुई थी. उदयपुर एसपी से प्राप्त रिपोर्ट अनुसार इस प्रकरण में लिप्त पाए गए 46 अभ्यर्थियों के खिलाफ आयोग ने प्राथमिक तौर पर सख्त कार्यवाही की है. पुलिस थाना बेकरिया में दर्ज आपराधिक प्रकरण में लिप्त 39 आरोपी अभ्यर्थियों एवं पुलिस थाना सुखेर में दर्ज प्रकरण में लिप्त 7 आरोपी अभ्यर्थियों को हमेशा के लिए आयोग की परीक्षाओं से प्राथमिक तौर पर विवर्जित किया है. आयोग की फुल कमीशन बैठक में यह फैसला किया.

पुलिस व प्रशासन को किया अलर्ट
अटल ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग 21 दिसंबर 2022 से इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है. परीक्षा के लिए लगभग 12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया है. ग्रुप ए के 4 लाख 31 हजार 440 एवं ग्रुप बी के 3 लाख 93 हजार 520 अभ्यर्थियों की सभी परीक्षाएं 21 से 23 दिसंबर तक आयोजित हो गई है. 26 एवं 27 तारीख को आयोजित होने वाली परीक्षाओं में विशेष सुरक्षा व्यवस्था एवं एहतियात बरतने के लिए प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. 26 दिसंबर 2022 को सुबह 9 से 11.30 बजे तक संस्कृत एवं दोपहर 2 से 4.30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. 27 दिसंबर 2022 को पंजाबी विषय की परीक्षा सुबह 9 से 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी.

अनियमितता पर होगी कठोर कार्रवाई
आयोग सचिव ने कहा कि पेपर लीक प्रकरण में पुलिस अनुसंधान कर रही है. जांच में किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आने पर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. पहले भी आयोग ने परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने वाले अभ्यर्थियों पर सख्त कार्यवाही की है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Paper Leak: कार्रवाई की रात के वो 10 घंटे..., आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस कभी शराबी बनी तो कभी अभ्यर्थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget