एक्सप्लोरर

Rajasthan Paper Leak: सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा लीक मामले में मुख्य आरोपी समेत 55 लोग गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग की सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का जीके पेपर लीक हो गया. जिसके बाद से विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है. उदयपुर से 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

RPSC Paper Leak: राजस्थान में सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा लीक मामले में पुलिस ने रैकेट के मास्टरमाइंड समेत 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इस संबंध में दो मामले दर्ज किए हैं. उदयपुर एसपी ने बताया कि मास्टरमाइंड समेत 55 लोगों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

दरअसल, राजस्थान में पेपर लीक होने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी राजस्थान में पेपर लीक के मामले आ चुके हैं, जिनमें रीट परीक्षा, अध्यापक भर्ती परीक्षा, ग्राम सेवक, पटवारी परीक्षा, जेईएन परीक्षा, वन विभाग सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए थे. पिछली विधानसभा में पेपर लीक प्रकरण पर बहुत हंगामा हुआ था. विपक्ष के हंगामे को देख सदन में सरकार एक विधेयक लेकर आई और आश्वस्त किया कि भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी. पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उस समय भी हमने सरकार की मंशा पर शक जताते हुए कहा था कि विधेयक की धाराओं का धरातल पर उतरना मुश्किल है.



विपक्ष ने सरकार पर लगाया आरोप
वहीं  राजस्थान लोक सेवा आयोग की सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का जीके पेपर लीक होने के बाद गहलोत सरकार निशाने पर आ गई है. विपक्षी पार्टियां सरकार पर आरोप लगा रही हैं. पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच (CBI Probe) की मांग भी उठने लगी है. बीजेपी (BJP) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यकर्ताओं का सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन जारी है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग ने गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में अब तक 10 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं.

आरएलपी करेगी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
विधायक पुखराज गर्ग ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार में शुरू से भ्रष्ट सिस्टम लागू है. भ्रष्ट सिस्टम से सीएम अशोक गहलोत भी खुद को बचा नहीं पाए. विधेयक आने के बाद भी कई परीक्षाओं का पेपर लीक होना गंभीर सवाल खड़े करता है. पुखराज गर्ग ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) के निर्देश पर अब बड़ा आंदोलन करने की तैयारी हो रही है. सोमवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर गहलोत सरकार के विरोध में प्रदर्शन होगा.

Rajasthan Paper Leak: पेपर लीक मामले में RLP का धरना प्रदर्शन कल, शिक्षा मंत्री और RPSC चेयरमैन हटाने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget