एक्सप्लोरर

Paper Leak Case: सारण के बाद अब उसका मददगार राजीव हुआ गिरफ्तार, अब शेर सिंह की तलाश तेज

Rajasthan News: राजस्थान पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण को भगाने में राजीव ने ही मदद की थी. वहीं पुलिस को इस केस से जुड़े शेर सिंह की तलाश है.

Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने नकल माफियाओं पर नकेल कसनी शुरू कर दी है. जहां एक तरफ महीनों से फरार पेपर लीक का सरगना भूपेंद्र सारण को पिछले दिनों बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था, वहीं सोमवार को मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण को भगाने में मदद करने वाले राजीव उपाध्याय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही अब इनसे जुड़े सभी के लिए धर पकड़ तेज कर दी गई है.

पुलिस ने सोमवार को सारण और उसके सहयोगी को कोर्ट में पेश किया, जहां से भूपेंद्र को 9 और उपाध्याय को 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है. एएसपी महेंद्र पारीक ने बताया कि सारण से मिली जानकारी के आधार पर उसके साथी उपाध्याय को जयपुर से पकड़ा है. साथ ही उसके अन्य सहयोगियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है. उनका कहना है कि अब शेरसिंह को पकड़ने के लिए लिए 10 से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं. जल्द ही सब गिरफ्त में होंगे.

सारण से जुड़े हैं सबके तार?
बड़ी मुश्किल से पिछले दिनों महीनों से फरार पेपर लीक का सरगना भूपेंद्र सारण को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था, तभी से यह माना जा रहा था कि जल्द ही सबकी गिरफ्तारी होगी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि सारण से ही सबके तार जुड़े हैं. जल्द ही सबको पकड़ा जाएगा. हालांकि, अभी भी आरोपी सुरेश ढाका की कोई अपडेट नहीं है. उसकी भी तलाश तेज कर दी गई है. भूपेंद्र सारण पर पिछले दिनों पुलिस ने एक लाख रूपये का इनाम घोषित कर दिया था.

परीक्षा के बीच में हो रही गिरफ्तारी
ये पेपर लीक का मामला सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन रहा था. इसलिए सरकार ने परीक्षा के बीच ही इन्हें गिरफ्तार करके एक बड़ा संदेश दे दिया है. विपक्ष ने लगातार पेपर लीक मामले को बड़ा बनाया है. इसके तहत पूरा विपक्ष सरकार को सदन से लेकर मैदान तक घेर रही है. एक लाख के इनामी सुरेश और भूपेंद्र साथ ही फरार हुए थे. भूपेंद्र के गिरफ्तार होने के बाद अब सुरेश की तलाश है. एसओजी और एटीएस को भूपेंद्र सारण से सुरेश के बारे में भी कुछ सूचनाएं मिली हैं, इन्हीं पर अफसर काम कर रहे हैं. सुरेश पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: 'धर्म के नाम पर हो रही राजनीति, न्यायपालिका और चुनाव आयोग भी दबाव में...' केंद्र सरकार पर बरसे गहलोत

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget