एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'धर्म के नाम पर हो रही राजनीति, न्यायपालिका और चुनाव आयोग भी दबाव में...' केंद्र सरकार पर बरसे गहलोत

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि ये ऐसे फासीवादी लोगों ने लोकतंत्र का मुखौटा पहन कर यह सरकार बना ली है.

Ashok Gehlot on Central Government: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. सीएम गहलोत ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, तनाव और हिंसा का माहौल जैसे मुद्दे ऐसे हैं जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसी कितनी ही घटनाएं है जहां पत्रकार, लेखक, साहित्यकार जेलो में बंद हैं, क्या हो रहा है देश के अंदर यह आम जनता को सोचना पड़ेगा.

दरअसल, सीएम अशोक गहलोत सोमवार को सीकर के दौरे पर थे, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, "देश में भयंकर महंगाई है, बेरोजगारी है, तनाव और हिंसा का माहौल है, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और सीबीआई का आतंक है, न्यायपालिका और चुनाव आयोग दबाव में है और अमीर और गरीब की खाई बढ़ती जा रही है यह पांच-सात मुद्दे ऐसे हैं, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है."

'धर्म के नाम पर हो रही राजनीति'
सीएम ने आगे कहा, "भारत सरकार इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है. पांचों मुद्दे बहुत महत्व के हैं. उनकी ड्यूटी थी कि वो इन पर ध्यान देते जब विपक्ष कोई एक्ट करता है चाहे धरना दो, प्रदर्शन करो, यात्रा करो. जैसे राहुल गांधी ने की थी. यह देश का दुर्भाग्य है कि ये ऐसे फासीवादी लोगों ने लोकतंत्र का मुखौटा पहन कर यह सरकार बना ली है, जिनका लोकतंत्र में कोई यकीन नहीं है. ये लोग अब उसी ढंग का 'एक्ट' कर रहे हैं. इनको चिंता ही नहीं है कि देश में क्या हो रहा है, धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं."

'कई मनीष सिसोदिया हो चुके गिरफ्तार'
वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा कई मनीष सिसोदिया गिरफ्तार हो चुके हैं देश के अंदर आपलोगों और हमलोगों को मालूम नहीं है, वो तो उपमुख्यमंत्री है इसलिये हमको मालूम पड़ रहा है.

'पत्रकार, लेखक जेल में बंद'
उन्होंने आगे कहा, "ऐसी कितनी ही घटनाएं है जहां पत्रकार, लेखक, साहित्यकार जेलो में बंद हैं, क्या हो रहा है देश के अंदर यह आम जनता को सोचना पड़ेगा. खाली आप पीएम मोदी और धर्म के भाव में चलोगे तो नुकसान देश का होगा और कभी ना कभी उनका खुद का भी होगा." सीएम गहलोत ने अपनी सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि इनकी चर्चा देश भर में और राजस्थान ने देशभर में एक उदाहरण पेश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget