एक्सप्लोरर

राजस्थान में नगर निकाय-पंचायत उपचुनाव के नतीजे घोषित, कांग्रेस या BJP, किसने मारी बाजी?

Rajasthan Panchayat Bypoll Result: बीजेपी ने नगर निकाय और पंचायत उपचुनाव में बंपर जीत हासिल की. कांग्रेस को महज चार सीटों पर संतोष करना पड़ा.

राजस्थान में नगर निकाय और पंचायत उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए. सोमवार (9 जून) को घोषित नतीजों में बीजेपी को बंपर जीत मिली. बीजेपी ने 36 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं, कांग्रेस को सिर्फ चार सीटें ही मिलीं. जबकि पिछले बार हुए आम चुनाव में बीजेपी को इनमें से सिर्फ 15 सीटें ही मिली थी. 

डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र में हारी कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली सीट पर भी कांग्रेस पार्टी को हार मिली. चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद बीजेपी ने खुशी जताई.   

बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यकर्ताओ को बधाई दी. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस मौके पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अपने विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार को जीत नहीं दिला सके. उन्होंने कहा कि अब यह साफ हो चुका है कि जनता कांग्रेस के झूठ और छलावे को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है.

केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों ने दिलाई जीत- प्रदेश अध्यक्ष

बीजेपी नेता ने दावा किया कि केंद्र और राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार की नीतियों की वजह से बीजेपी को बड़ी जीत मिली है. लोग विकास के नाम पर वोट कर रहे हैं. बीजेपी ने जिला परिषद की 6 में से 5 सीटों पर जीत दर्ज की है. पंचायत समिति के 18 में से 12 सीटों पर कामयाबी पाई है. नगर पालिका की 12 में से 10 सीटे जीती हैं

जनता के विश्वास को मजबूती- राठौड़

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि यह परिणाम न सिर्फ कांग्रेस के खोखले दावों को उजागर करता है, बल्कि बीजेपी की नीति, नीयत और नेतृत्व में जनता के विश्वास को भी मजबूती से स्थापित करता है.

पंचायत और नगर निकाय की खाली सीटों पर 8 जून को वोटिंग हुई. ऑपरेशन सिंदूर के बाद तनाव के माहौल के चलते उपचुनाव स्थगित कर दिए गए थे. बाद में 8 जून की तारीख पर राज्य निर्वाचन आयोग ने मुहर लगाई. ये उपचुनाव उन सीटों पर हुई जिनका कार्यकाल दिसंबर 2024 को खत्म हो गया था.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget