एक्सप्लोरर

Rajasthan: दिव्यंगों के लिए खुशियां बांटने काम करती है ये संस्था, निशुल्क दिए जाते हैं कृत्रिम अंग...जानें बड़ी बात  

Rajasthan News: दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगों को कृत्रिम अंग पहुंचाकर लाभ दिया जा रहा है. जयपुर फुट यूएसए संस्था से जुड़े लोग दिव्यांगों में खुशियां बांटने का काम कर रहे हैं.

Rajasthan Organization Works For Divyang: देश में दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग (Artificial Limbs) निशुल्क प्रदान करने वाली संस्था जयपुर फुट यूएसए (Jaipur Foot Usa) देश के कोने-कोने में प्रत्येक दिव्यांग (Divyang) तक पहुंच रही है. देश के कई राज्यों और जिलों में व्हाट्सएप के जरिए दिव्यांगों से संपर्क किया जा रहा है साथ ही कृत्रिम अंग बनाने वाली मोबाइल वैन को भी तैनात किया गया है. गांव और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगों को कृत्रिम अंग पहुंचाकर लाभ दिया जा रहा है. संस्था से जुड़े लोग दिव्यांगों में खुशियां बांटने का काम कर रहे हैं.

विदेश में लगाए कैंप 
संस्था जयपुर फुट यूएसए की तरफ से 'दिव्यांगों के द्वार' नाम से एक कैंपेन भी चलाया जा रहा है. जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में बताया कि देसी नहीं पूरी दुनिया में कई जगह पर कृत्रिम अंगों को को निशुल्क देने का कार्यक्रम चल रहा है. कई देशों में अभी कैंप लगाए गए हैं, इन दिनों श्रीलंका में कैंप चल रहा है. देशभर के दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग निशुल्क प्रदान करने के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है ऐसा ही कैंप खीचन में लगाया जाएगा जो भी दिव्यांग अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे सभी को इसका लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि, मोबाइल वैन भी इसी कार्य में जूटी हुई हैं. जयपुर फुट यूएसए की तरफ से 20 लाख से अधिक कृत्रिम अंग दिव्यंगों को लगाए हैं. 

मिलती है खुशी 
प्रवीण संचेती ने बताया कि जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल स्थित भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर फुट यूएसए के तत्वाधान में दिव्यांगों के लिए निशुल्क अंग उपलब्ध कराए जाते हैं. कुछ ही घंटों में किसी भी उम्र के व्यक्ति को कृतिम अंग बनाकर लगा दिया जाता है. ऐसे लोगों को सहायता देने के लिए जयपुर फुट यूएसए दिव्यांग के द्वार तक कैंपेन के लिए मोबाइल वैन भी उपलब्ध है. यहां पर कृत्रिम अंग रिपेयर भी किए जाते हैं. उन्होंने बाताया कि अंगों के लगने के बाद मरीज की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग कंसल्टेंट व एस व्यासा यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ नगेंद्र भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर फुट के फाउंडर पदम विभूषण डीआर मेहता के द्वारा शुरू किया गया था. 


Rajasthan: दिव्यंगों के लिए खुशियां बांटने काम करती है ये संस्था, निशुल्क दिए जाते हैं कृत्रिम अंग...जानें बड़ी बात  

पैरा खिलाड़ियों पर है ध्यान
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेल को लेकर हर क्षेत्र में खिलाड़ियों को मौका पारदर्शिता के जरिए मिले उस पर काम कर रहे हैं. पैरा खिलाड़ियों ने दी भी कई क्षेत्रों में अपने परचम लहराए हैं. दिव्यांग छात्रों को खेलो में मौका मिले इस पर भी संस्था काम कर रही है. कई दिव्यांग जो किसी ना किसी हादसे में अपने हाथ या पैर खो चुके हैं उनको सपोर्ट मिले, इसको लेकर भी काम किया जा रहा है. जोधपुर के कई खिलाड़ी पैरा खेलों में मेडल जीत चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

Holi 2022: राजस्थान के Bharatpur में 3 दिवसीय ब्रज होली महोत्सव शुरू, लोगों में दिखा गजब का उत्साह

Rajasthan में बढ़ाया जाएगा महिला सुरक्षा सखी कार्यक्रम का दायरा, जानें- क्या है सीएम गहलोत का प्लान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान
राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान
जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget