एक्सप्लोरर

Rajasthan News: अकेले ही पदयात्रा पर निकले BJP प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, सियासी गलियारों में मची हलचल

यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री तो नहीं पहुंचे, लेकिन स्थानीय नेता पदयात्रा में जुड़े. पूनिया ने बाबा रामदेव के दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की कामना की.

Rajasthan News: रामदेवरा पश्चिम राजस्थान का महाकुंभ कहलाता है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि रामदेवरा धाम की पदयात्रा से पूरे मारवाड़ ही नहीं राजस्थान भर में मैसेज जाता है. लोक देवता बाबा रामदेव जी की समाधि पर 36 कौम के लोगों की आस्था से जुड़ा केंद्र माना जाता है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया (Rajasthan BJP President Satish Poonia) रविवार को पोकरण से रामदेवरा तक तेज धूप में पदयात्रा (पैदल यात्रा) पर निकले. इस दौरान बीजेपी का कोई भी बड़ा नेता पूनिया के साथ पदयात्रा में नहीं दिखा. उन्होंने स्थानीय नेताओं के साथ यात्रा पूरी की और दर्शन किए.

क्या कहा सतीश पुनिया ने
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ लिखा कि -'सफर में धूप तो होगी, जो चल सको चलो. सभी हैं भीड़ में, तुम भी निकल सको तो चलो. किसी के वास्ते राहें कहां बदलती हैं. तुम अपने आप को खुद ही बदल सको तो चलो.' आज 11 सितम्बर 2022 शक्ति स्थल-पोकरण से रामदेवरा पदयात्रा. जय बाबा री...जय-जय रूणिचा रा धणियां.

Rajsamand News: मंकीपॉक्स के बाद टोमैटो फ्लू बीमारी का बच्चों में बढ़ा खतरा, राजसमंद में 250 केस आए सामने

स्थगित की गई थी पदयात्रा
पूनिया ने दोपहर 2 बजे पोकरण में जाज्वला माता मंदिर में दर्शन कर गोमट गांव से पैदल यात्रा शुरू की. वे 8 किलोमीटर की यात्रा कर शाम 5 बजे रामदेवरा पहुंचे. कुछ दिन पहले सतीश पूनिया और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात ने रामदेवरा पैदल यात्रा का फैसला किया था, पदयात्रा स्थगित कर दी गई थी. अब अमित शाह का दौरा होने के बाद पूनिया पार्टी नेताओं को साथ नहीं लेकर निजी धार्मिक पदयात्रा की तर्ज पर ही पोकरण से रामदेवरा के लिए निकल पड़े. सतीश पुनिया ने जो घोषणा की थी उसको पूरा किया. इस यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री तो नहीं पहुंचे, लेकिन बीच रास्ते में स्थानीय नेता पदयात्रा में साथ जुड़े. पूनिया ने बाबा रामदेव के दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की कामना की.

पदयात्रा में शामिल हुए ये नेता
विधायक पब्बाराम विश्नोई, पोकरण के पूर्व विधायक शैतान सिंह राठौड़, छोटू सिंह, महेंद्र, प्रताप पुरी महाराज, जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शारदा, पूर्व जिलाध्यक्ष जुगल किशोर व्यास, नगर पालिका चेयरमैन मनीष पुरोहित, पंचायत समिति साकड़ा के प्रधान भगवत सिंह तंवर, बीजेपी के रामदेवरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह तंवर, बीजेपी जिला मंत्री मदन सिंह राजमथाई, समाजसेवी गुलाब सिंह गढ़ी, पोकरण के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बद्रीनारायण दाधीच पदयात्रा में शामिल हुए.

Jaipur Water Supply: सितंबर में गर्मी का सितम, पीने के पानी की बढ़ी मांग, बीसलपुर बांध से होगी सप्लाई

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget