एक्सप्लोरर

Rajasthan News: आकर्षक रौशनी और सजावट के बीच हुई शीतला माता की पूजा, व्रत के पीछे ये है मान्यता

लोक-संस्कृति के प्रदेश राजस्थान में शीतला सप्तमी पर्व बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाया. इस पर्व के मौके पर मंदिरों को आकर्षक रोशनी व कृत्रिम फूलों से सजाया. कई घरों में चूल्हे तक नहीं जलाए गए.

Sheetala Saptami 2023: लोक-संस्कृति के प्रदेश राजस्थान में शीतला सप्तमी पर्व बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाया. अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, नागौर व अन्य शहरों में भक्तों ने शीतला माता की पूजा-अर्चना की. देवी के मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की कतारें लगी दिखाई दी. इस पर्व के मौके पर मंदिरों को आकर्षक रोशनी व कृत्रिम फूलों से सजाया. शीतला सप्तमी के पूरे दिन घरों में ठंडा भोजन किया. कई घरों में चूल्हे तक नहीं जलाए गए.

रोग होते हैं दूर शीतलता प्रदान करती हैं शीतला माता

भीलवाड़ा निवासी पार्वती ओझा ने बताया कि शीतला सप्तमी के दिन भक्त मां शीतला की पूजा-अर्चना और व्रत करते हैं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल सके. ब्यावर निवासी प्रिया शर्मा ने बताया कि शीतला माता ग्रीष्मकाल में शीतलता प्रदान करती हैं. मान्यता है कि मां शीतला का व्रत करने से शरीर निरोगी होता है और गर्मी में होने वाले चेचक जैसे अन्य संक्रामक रोग से मां भक्तों की रक्षा करती हैं. शीतला माता की पूजा करने से चेचक, नेत्र विकार आदि रोग दूर होते हैं.

यह व्रत रोगों से मुक्ति दिलाता है और आरोग्य प्रदान करता है. अजमेर निवासी सुनीता दाधीच ने बताया कि गर्मी के दिनों में होने वाली बीमारियों को अधिकांश लोग माता शीतला का प्रकोप मानते हैं, इसलिए माता शीतला को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करने के बाद ठंडा भोजन करते हैं. यह भी कहा जाता है कि माता शीतला संतानहीन महिलाओं को संतान की प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं.

महिलाओं ने खरीदी मिट्टी की मूर्तियां

ब्यावर में सूरजपोल गेट स्थित शीतला माता मंदिर में मेले का आयोजन किया. यहां अलसुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं. महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर माता की पूजा की और कहानी सुनीं. देवी को ठंडे व्यंजनों का भोग लगाया. मेले में पारंपरिक खिलौनों की कई दुकानें लगी. मिट्टी के खिलौनों की दुकानों पर अधिकांश महिलाएं ईसर-गणगौर की मूर्तियां खरीदती दिखाई दीं.

बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

शीतला सप्तमी से पहले मंगलवार को घरों में तरह-तरह के पकवान और व्यंजन बनाए गए. सप्तमी को सूर्योदय से पहले स्नान करके व्रत का संकल्प लिया और शीतला माता के मंदिर जाकर पूजा की. माता को ठंडे भोजन का भोग लगाया. मुख्य रूप से दही, राबड़ी, चावल, हलवा, पुरी आदि पकवानों का भोग लगाया. इसके बाद जहां होलिका दहन हुआ था, वहां पहुंचकर पूजा की. घर में बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान में खाली हैं पशु चिकित्सकों के 991 पद, चयन को हाई कोर्ट में दी गई है चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget