एक्सप्लोरर

Udaipur Crime News: स्कूल में बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षकों की धुनाई, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बच्चियां शिक्षा के मंदिर में भी सुरक्षित नहीं हैं. दो शिक्षकों के खिलाफ बच्चियों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. मामला उदयपुर की वल्लभनगर तहसील के तारावट राजकीय उच्च माध्यमिक का है.

Crime News in Udaipur: राजस्थान में एक के बाद एक महिला-बच्चियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ की वारदात लगातार सामने आ रही है. शिक्षा के मंदिर में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं है. ऐसा ही एक मामला आज उदयपुर की वल्लभनगर तहसील के तारावट राजकीय उच्च माध्यमिक में सामने आया. दो शिक्षकों पर बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है. घटना का पता चलने के बाद ग्रामीण स्कूल पहुंचे और शिक्षकों की जमकर पिटाई कर दी. गांववालों ने विरोध प्रदर्शन भई किया. वल्लभनगर पुलिस को मौके पर बुलाकर शिक्षकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. स्कूल में वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत भी पहुंची और प्रिंसिपल को लताड़ लगाई.

लड़कियां बोलीं-टीचर करते हैं गंदी हरकत
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल से आने के बाद बच्चियों ने बताया कि क्लास की लड़कियों के साथ अय्यूब और किशन सर गंदी हरकते करते हैं. प्रिंसिपल को तीन दिन पहले भी कहा गया लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया. घटना को सुनते ही आक्रोशित पिता ने ग्रामीणों को बताया और स्कूल पहुंचे. स्कूल में शिक्षकों की धुनाई कर वल्लभनगर पुलिस को सूचना दी. दोनों शिक्षकों ने स्कूल में ही जुर्म को कबूल किया और हाथ जोड़कर माफी भी मांगी. 

Dausa School Timing Change: भीषण गर्मी में छात्रों को बड़ी राहत, दौसा में बदला गया स्कूल का समय, जानिए नई टाइमिंग

तीन दिन तक प्रिसिंपल ने मामले को दबाया
प्रधानाचार्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तीन दिन पहले शिकायत हुई थी. स्टाफ को बुलाकर दोनों शिक्षकों को पाबंद किया था. ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि परिजनों या पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी? बात को छुपाए क्यों रखा? विधायक प्रीति शक्तावत ने कहा कि सूचना पर स्कूल पहुंची थी और दोनों आरोपी शिक्षकों को पुलिस के हवाले किया है. प्रिंसिपल को भी कहा कि बच्चियों के दूसरे माता-पिता आप हैं तो फिर घटना छुपाए क्यों रखी. प्रिंसिपल के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए शिक्षा अधिकारियों को कहा है.

Rajasthan News: अब राजस्थान में भी नाम बदलने की सियासत शुरू, बाड़मेर के इस रेलवे स्टेशन का बदला गया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget