एक्सप्लोरर

School Education Index: राजस्थान के सीकर ने देशभर में स्कूल एजुकेशन इंडेक्स में किया टॉप, लिस्ट में ये जिले भी शामिल

साल 2018-19 में इस ग्रेड में एक भी जिला नहीं था . इसके अलावा 2018-19 और 2019-20 के दौरान अति उत्तम ग्रेड प्राप्त करने वाले जिलों की संख्या 49 से बढ़कर 86 हो गई है.

Rajasthan News: शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा सोमवार को जारी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स फॉर डिस्ट्रिक्ट्स (PGI-D) में राजस्थान के सीकर जिले ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके बाद झुंझुनू और जयपुर जिले का स्थान है. रिपोर्ट में इन तीन जिलों ने 100 के स्केल पर 81-90 स्कोर हासिल करके ‘उत्कर्ष’ ग्रेड हासिल किया. झुंझुनू ने सीखने के परिणाम की श्रेणी में 290 में से 236 अंक हासिल करके इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

राजस्थान के कई जिलों ने किया अच्छा प्रदर्शन
विभाग ने 2018-19 और 2019-20 के लिए परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स फॉर डिस्ट्रिक्ट्स (PGI-D) जारी किया, जो व्यापक विश्लेषण के लिए एक इंडेक्स बनाकर जिला स्तर पर स्कूल शिक्षा प्रणाली के प्रदर्शन का आकलन करता है. इंडेक्स में राजस्थान ने अति उत्तम श्रेणी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है और उसके 24 जिलों ने इस श्रेणी में स्थान बनाया है.

इन राज्यों को नहीं मिला ग्रेड
रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के 14 जिलों ने 100 के स्केल पर 71-80 स्कोर के साथ अति उत्तम ग्रेड प्राप्त किया. इसके बाद गुजरात और केरल का स्थान आता है और दोनों राज्यों के 13-13 जिलों ने अति उत्तम श्रेणी में स्थान बनाया. दूसरी तरफ 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी जिले ने अति उत्तम और उत्तम ग्रेड हासिल नहीं किया. इसमें जम्मू कश्मीर, बिहार, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं .

2018-19 में एक भी जिला नहीं था शामिल
इसमें कहा गया है कि 2019-20 में तीन जिलों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके ‘उत्कर्ष’ ग्रेड हासिल किया, जबकि 2018-19 में इस ग्रेड में एक भी जिला नहीं था . इसके अलावा 2018-19 और 2019-20 के दौरान अति उत्तम ग्रेड प्राप्त करने वाले जिलों की संख्या 49 से बढ़कर 86 हो गई है. 

ये है मकसद
पीजीआई का उद्देश्य एक ऐसे वातावरण का निर्माण करना है, जो प्रत्येक जिले को अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार करने के लिये प्रेरित करेगा. कुल मिलाकर वर्ष 2018-19 की तुलना में वर्ष 2019-20 में 8 जिलों ने अपने पीजीआई स्कोर में 20 प्रतिशत से अधिक या दो ग्रेड की वृद्धि दर्ज की की . इसी तरह से 14 जिलों ने पीजीआई स्कोर में 10 प्रतिशत से अधिक का सुधार दर्ज किया.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: राजस्थान में 6 साल की 36.5 फीसदी बच्चियों ने नहीं देखा स्कूल, रिपोर्ट में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

Rajasthan Corona Update: पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 97 नए मामले, एक्टिव केस बढ़कर 858 हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget