एक्सप्लोरर

Jaisalmer News: जैसलमेर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम इसी महीने से होगा शुरू, मिलेंगी ये सुविधाएं

बनने वाली नई इमारत को बड़ी संख्या में जैसलमेर आने वाले पर्यटकों की पसंद के अनुरूप हेरिटेज लुक देने का प्रयास किया जाएगा.

Bikaner News: रेलवे ने अपने सीमांत और विश्व प्रसिद्ध जैसलमेर रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं. सब कुछ ठीक रहा तो इसी माह पुनर्विकास का यह महत्वपूर्ण कार्य शुरू हो जाएगा. मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जैसलमेर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास रेलवे के निर्माण विभाग द्वारा करवाया जा रहा है और इस पर एयरपोर्ट सरीखी सुविधाएं विकसित करने का प्रावधान किया गया है.

उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर स्थित जैसलमेर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की मंशा के अनुरूप किया जा रहा है. जिसका कार्यादेश बीकानेर की निर्माण कंपनी एसकेटी एसजीसीसीएल (जेवी) को दिया गया है. उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से स्टेशन के पुनर्विकास की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है और उसका इसी माह कार्य शुरू करने का प्रयास है. 

डीआरएम ने बताया कि देशी-विदेशी सैलानियों से गुलजार रहने वाले स्वर्ण नगरी जैसलमेर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के दौरान स्थानीय कला और संस्कृति को विशेष तवज्जोह और सौंदर्यीकरण पर दी जाएगी. स्टेशन पुनर्विकास पर करीब 148 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है. उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन की कायापलट करने के बाद उसके कमर्शियल उपयोग की योजना पर भी काम किया जाएगा जिससे रेलवे को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो सकेगा.

दो वर्ष में बनकर होगा तैयार
जैसलमेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम पूरा होने में दो साल तक का समय लग सकता है. वर्तमान स्टेशन की इमारत दो मंजिला है और बनने वाली नई बिल्डिंग तीन मंजिला होगी जिसमें विभिन्न विभागों के कार्यालय भी होंगे.

हेरिटेज लुक
बनने वाली नई इमारत को बड़ी संख्या में जैसलमेर आने वाले  पर्यटकों की पसंद के अनुरूप हेरिटेज लुक देने का प्रयास किया जाएगा. इसके साथ ही उनके लिए स्टेशन पर ही प्रतीक्षा करने और ठहरने के लिए उच्चस्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी. इस हेतु वातानुकूलित विश्रामालयों का निर्माण प्रस्तावित है. 

मिलेगी उच्चस्तरीय सुविधाएं
बनने वाले नए रेलवे स्टेशन भवन पर फूड कोर्ट,सुविधायुक्त वेटिंग रूम,लिफ्ट,एस्केलेटर, एसी और नॉन एसी रेस्ट रूम्स और साफ-सफाई हेतु आधुनिक मशीनें इत्यादि उपलब्ध होंगे. 

लंबे समय से था इंतजार
जैसलमेर के रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने के लिए लंबे समय से इंतजार था. देश-दुनिया के सैलानियों से गुलजार रहने वाली स्वर्ण नगरी में रेलवे स्टेशन भी उसी तर्ज का होना चाहिए इसकी मांग काफी समय से थी. 148 करोड़ रुपए की लागत से इस स्टेशन की शक्ल-सूरत को पूरी तरह से बदला जाएगा. इस पैसे से स्टेशन का विस्तार होगा और साथ ही यहां के एंट्रेंस से लेकर प्लेटफार्मों व अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा.
 
नई इमारत के निर्माण में पीले पत्थर का उपयोग किया जाएगा.

स्टेशन भवन को हेरिटेज लुक देते हुए नक्काशीदार झरोखे, जालियां, डेकोरेटिव बेंड्स, छतरियां, स्टोन फेंसिंग इत्यादि से जैसलमेर की कला और संस्कृति की पहचान बरकार रखा जाएगा. 

प्लेटफॉर्म्स पर यात्री सुविधा के लिए लगेंगे डिजिटल डिस्प्ले.

स्टेशन पर आने-जाने वाले दिव्यांग यात्रियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध होगी. 

विकसित किए जाने वाले कोंकोर्स एरिया पर मिलेगी विश्व स्तरीय यात्री सुविधाएं.

पार्किंग स्थान ,सोलर पैनल की स्थापना ,बरसात के पानी की निकासी और पर्याप्त अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता समेत पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: राजसमंद के श्रीनाथ मंदिर पहुंचे मुकेश अंबानी ने बताया कब से शुरू हो रही 5G सेवा, यहां लगेगा पहला टावर

Rajasthan: राहुल गांधी की टी शर्ट को 'महंगी' बताने पर CM गहलोत का बीजेपी पर पलटवार, अमित शाह के मफलर की बताई कीमत

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget