एक्सप्लोरर

Rajasthan: राहुल गांधी की टी शर्ट को 'महंगी' बताने पर CM गहलोत का बीजेपी पर पलटवार, अमित शाह के मफलर की बताई कीमत

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री हों या गृह मंत्री या बीजेपी के अन्य नेता, सभी भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाकर राहुल गांधी पर हमले कर रहे हैं. उनके पास कोई दूसरा काम नहीं है.

Rajasthan News: राहुल गांधी की 'महंगी' टी शर्ट को लेकर बीजेपी नेताओं के सवाल उठाए जाने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया है. उन्होंने दावा किया है कि गृह मंत्री अमित शाह के मफलर की कीमत 80,000 रुपये है, जबकि बीजेपी नेता ढाई-ढाई लाख रुपये के चश्मे पहनते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' काफी कामयाब हो रही है और इससे बीजेपी के नेता बौखला गए हैं.

'80 हजार का मफलर पहनते हैं गृह मंत्री'
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चूरू में संवाददाताओं से कहा, "बीजेपी नेता एक टी-शर्ट को लेकर बातें कर रहे हैं, जबकि इनके चश्मे ढाई-ढाई लाख रुपये के हैं. इनका मफलर 80 हजार रुपये का है जो हमारे गृह मंत्री लगाते हैं. तो इस प्रकार की बातें बोलकर ये लोग क्‍या चाहते हैं? टी-शर्ट पर राजनीति कर रहे हैं ये लोग."

बीजेपी ने लगाया महंगी टी शर्ट पहनने का आरोप
बता दें कि राहुल गांधी द्वारा यात्रा के दौरान कथित तौर पर बरबेरी ब्रांड की महंगी टी शर्ट पहनने को लेकर बीजेपी उन पर निशाना साध रही है, जिसकी कीमत 41,000 रुपये से अधिक बताई जाती है. गहलोत ने यात्रा के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, "यात्रा बहुत कामयाबी के साथ चल रही है. जनता से बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिली है. राहुल गांधी जो संदेश जो दे रहे हैं जनता उसे अपना रही है."

'यात्रा से बौखलाई बीजेपी'
सीएम गहलोत ने कहा, "प्रधानमंत्री हों या गृह मंत्री या बीजेपी के अन्य नेता, सभी भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाकर राहुल गांधी पर हमले कर रहे हैं. उनके पास कोई दूसरा काम नहीं है क्या? ये लोग टी-शर्ट पर राजनीति कर रहे हैं" 

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: अकेले ही पदयात्रा पर निकले BJP प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, सियासी गलियारों में मची हलचल

Rajsamand News: मंकीपॉक्स के बाद टोमैटो फ्लू बीमारी का बच्चों में बढ़ा खतरा, राजसमंद में 250 केस आए सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान
विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget