एक्सप्लोरर

Rajasthan: गणतंत्र दिवस समारोह में नशे की हालत में पहुंचे प्रिंसिपल का हाई वोल्टेज ड्रामा, विभाग ने किया सस्पेंड

Republic Day 2024: राजस्थान के नागौर जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में नशे की हालत में पहुंचे एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया है.

Republic Day Celebration 2024: देशभर में 75वें गणतंत्र दिवस को एक पर्व की रूप में मनाया जा रहा था. वहीं दूसरी ओर एक गणतंत्र दिवस की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने शिक्षक की छवि को शर्मसार कर दिया है. डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में ब्लॉक स्तरीय समारोह चल रहा था. इस कार्यक्रम परबतसर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल अरविंद कुमार शराब पीकर पहुंच गए. इस कार्यक्रम के दौरान वो शराब के नशे में लड़खड़ा रहे थे. कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग उनकी हरकते देख रहे थे. प्रिंसिपल अरविंद कुमार की हरकतों को देखकर कार्यक्रम में मौजूद विधायक रामनिवास गावड़िया को आशंका हुई कि उन्होंने शराब पी रखी है.

विधायक रामनिवास गावड़िया ने तुरंत पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को उनको पकड़कर चिकित्सालय ले जाने को कहा. पुलिस प्रिंसिपल अरविंद कुमार को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश करती रही. प्रिंसिपल ने शराब के नशे में खूब ड्रामा किया. इस दौरान तहसीलदार ने उन्हें पुलिसकर्मियों की मदद से पकड़कर चिकित्सालय लेकर गए, जहां प्रिंसिपल अरविंद कुमार का मेडिकल किया गया और उसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. इस मामले की रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजी गई. इसके बाद शनिवार को प्रकरण की विभागीय जांच शुरू कर प्रिंसिपल को निलंबित करने का आदेश जारी किए गए.

गणतंत्र दिवस समारोह में शराब के नशे में पहुंचा 

परबतसर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल अरविंद कुमार की तरफ से शराब पीकर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के मामले पर विभाग ने कार्यवाही करते हुए. माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने शनिवार को तत्काल उन्हें निलंबित करने के आदेश दिए हैं. अब प्रिंसिपल अरविंद कुमार का मुख्यालय संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा भरतपुर कर दिया गया है.गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को देश के नागरिक एक पर्व के रूप में मनाते हैं. देशभर में गणतंत्र दिवस (ड्राई डे) घोषित है. इस दिन सभी तरह की शराब की दुकान बंद रखने के सरकार के आदेश हैं. लेकिन इस ड्राई डे के दिन एक शिक्षक ने गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शराब पीकर पहुंचना और ड्रामा करना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का कृषि क्षेत्र के विकास के लिए 6 गुना बजट बढ़ाने का दावा, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget