एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में चुनाव पहले होगी नए जिलों की घोषणा, इन शहरों का नाम है सबसे आगे

Rajasthan News: देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में इस वक्त 33 जिले हैं. 33वां जिला प्रतागढ़ 14 साल पहले वर्ष 2008 में बना था. तब वसुंधरा राजे सरकार ने इस जिले की घोषणा की थी.

Rajasthan News: राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि आने वाले बजट में गहलोत सरकार नए जिलों की घोषणा करेगी. ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि क्योंकि सरकार ने नए जिले गठन करने के लिए रिटायर्ड आईएएस रामलुभाया की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया था. अभी इस कमेटी का कार्यकाल भी बढ़ा दिया है. प्रदेश के 24 जिलों से 60 शहर जिले की कतार में हैं. यह कमेटी इन शहरों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है. सूत्रों के मुताबिक, जनवरी या फरवरी में पेश होने वाले राज्य बजट में नए जिलों की घोषणा की जाएगी.

जिले की दौड़ में यह शहर आगे
राजस्थान में यूं तो 60 शहर जिले की दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन इनमें चंद शहर ही ऐसे हैं जो जिले की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं और जो जिला बनने की योग्यता रखते हैं. इनमें अजमेर जिले से ब्यावर का नाम पहले पायदान पर है. माना जा रहा है कि अगर नए जिलों की घोषणा होती है. ब्यावर पहले नंबर पर होगा. ब्यावर राजस्थान का तेरहवां बड़ा शहर है. दूसरे नंबर पर बाड़मेर जिले से बालोतरा की लॉटरी लग सकती है. बालोतरा विधायक मदन प्रजापत ने जिला नहीं बनने तक नंगे पैर रहने की घोषणा कर रखी है. पिछले बजट सत्र में बालोतरा को जिला घोषित नहीं करने पर एमएलए ने विधानसभा परिसर में ही जूते त्याग दिए थे. ब्यावर और बालोतरा के अलावा सीकर से नीमकाथाना, जोधपुर से फलौदी, नागौर से डीडवाना, जयपुर से कोटपूतली को जिला बनाने की मांग लंबे समय से हो रही है. अगर नए जिलों की घोषणा होगी तो इन शहरों को सरकार की सौगात मिल सकती है.

पहले भी हुआ था कमेटी का गठन
ऐसा नहीं है कि नए जिलों के लिए पहली बार कमेटी का गठन हुआ हो. इससे पहले भी भाजपा शासन में वसुंधरा राजे सरकार ने वर्ष 2014 में रिटायर्ड IAS परमेश चंद की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई थी. उस कमेटी ने वर्ष 2018 में सरकार को रिपोर्ट सौंपी थी लेकिन सरकार ने उस रिपोर्ट पर ध्यान नहीं दिया. आज तक वो रिपोर्ट सार्वजनिक भी नहीं की गई. इसके बाद सत्ता परिवर्तन हो गया और सूबे में अशोक गहलोत सरकार काबिज हो गई. नई सरकार ने पुरानी कमेटी की रिपोर्ट मानने से मना कर दिया. सीएम गहलाेत ने रिटायर्ड आईएएस रामलुभाया की अध्यक्षता में फिर नई कमेटी बनाई.

प्रतापगढ़ बना था 33वां जिला
भौगोलिक दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में इस वक्त 33 जिले हैं. 33वां जिला प्रतागढ़ 14 साल पहले साल 2008 में बना था. तब वसुंधरा राजे सरकार ने इस जिले की घोषणा की थी. इसके बाद मांग तो लगातार बढ़ती गई मगर किसी नए जिले की घोषणा नहीं हुई. वर्ष 1981 तक राजस्थान में 26 ही जिले थे, जो बढ़कर 33 हो गए हैं. आने वाले वर्षों में यह संख्या 40 तक पहुंच सकती है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: उदयपुर के दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, सबसे ऊंची शिव प्रतिमा को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget