एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मई को होगी आयोजित, पूरी की गईं तैयारियां

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार 14 मई शनिवार को लोक अदालत आयोजित की जाएगी. अभी तक इसके लिए 10 हजार प्रकरण रजिस्टर हो चुके हैं.

Rajasthan: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार 14 मई शनिवार को जोधपुर जिला ग्रामीण मुख्यालय जोधपुर एवं न्याय क्षेत्र के अधीनस्थ तालुका क्षेत्रों फलौदी, बिलाड़ा, बालेसर, ओसियां एवं पीपाड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी. अभी तक 10 हजार प्रकरण रजिस्टर हो चुके हैं

राजीनामे से हो सकता है निस्तारण
इस लोक अदालत में ग्रामीण क्षेत्र के पक्षकार जिनका मुकदमा न्यायालय में लंबित चल रहा है या विवाद पूर्व आपसी राजीनामे के माध्यम से निस्तारण चाहते हैं, वे अपने मुकदमे से संबंधित न्यायालय में जाकर अथवा ऑनलाईन माध्यम से भी संबंधित न्यायालय में संपर्क कर अपना मुकदमा राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए रखवा सकते हैं.

वित्तीय संस्थानों के साथ VC पर चर्चा
इस राष्ट्रीय लोक अदालत की आशातीत सफलता सुनिश्चित करने के लिए इस समय विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. इसके अन्तर्गत 13 मई तक न्यायालय में लंबित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के प्रकरणों का राजीनामा से निस्तारित कराने के प्रयास करने एवं आवश्यक दिशा-निर्देश के लिए रालसा जयपुर द्वारा स्टेट हैड अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई. इसमें जोधपुर जिला मुख्यालय एवं अधीनस्थ तालुकाओं के बैंक, वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों, संबंधित पक्षकारान, अधिवक्तागण द्वारा भाग लिया गया.

प्री काउंसलिंग के प्रयास जारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर की जिला सचिव श्रीमती पूर्णिमा गौड़ द्वारा जिला मुख्यालय पर लंबित 138 एन.आई.एक्ट बैंक, वित्तीय प्रकरणों में संबंधित बैंक अधिकारियों व पक्षकार की व्यक्तिशः उपस्थिति में प्री-काउंसलिंग करवा पक्षकार को लोक अदालत में बैंक से मिलने वाले वित्तीय छूट एवं वन टाइम सेटलमेंट ऑफर के बारे में जानकारी देकर सफल प्री-काउंसिलिंग के प्रयास किए गए

अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा
इसी प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के अध्यक्ष राघवेन्द्र काछवाल जिला एवं सेशन न्यायालय, जोधपुर द्वारा राजस्व न्यायालयों में प्री-लिटिगेशन एवं लंबित विभिन्न श्रेणी के राजस्व प्रकरणों के अधिकतम चिह्नीकरण एवं निस्तारण के प्रयास करने के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) जोधपुर राजेन्द्र डांगा के साथ एक बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

उपखण्ड अधिकारियों के साथ वीसी
इस संबंध जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला श्रीमती पूर्णिमा गौड़, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत व एडीएम (तृतीय) हेमेन्द्र नागर द्वारा संयुक्त रूप से जोधपुर जिले के समस्त उपखण्ड राजस्व अधिकारीगण के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित कर उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गए.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Crime News: भीलवाड़ा में युवक की हत्या के बाद बढ़ा तनाव, इंटरनेट और बाजार बंद

Rajasthan News: पाकिस्तान से बिना वीजा के नेपाल के रास्ते भारत पहुंचा एक परिवार, जानें पूरा मामला

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
Embed widget