एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पाकिस्तान से बिना वीजा के नेपाल के रास्ते भारत पहुंचा एक परिवार, जानें पूरा मामला

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते बिना वीजा के 10 लोगों का एक परिवार राजस्थान के जोधपुर पहुंचा है. दरअसल पाकिस्तान से कई लोग देश छोड़ रहे हैं.

Jodhpur News: भारत पाकिस्तान के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस पिछले लंबे समय से बंध है समझौता एक्सप्रेस में बंद है लेकिन फिर भी पाकिस्तान से बिना वीजा भारत पहुंच रहे हैं पाक विस्थापितों का कहना हैं कि पाकिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न लगतार बढ़ता जा रहा हैं हिन्दू बच्चियों का अपहरण और जबरन विवाह कराने की धमकियों से परेशान परिवार पाकिस्तान छोड़ कर भारत आ रहे है. पाकिस्तान में हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि परिवार बिना वीजा भारत में आ रहे है.

ऐसा ही 10 लोगों एक परिवार सोमवार को बाड़मेर में सामने आया. जो करीब 25-30 दिन से बाड़मेर के धोरीमन्ना इलाके रोहिला गांव में अपने रिश्तेदार के घर पर रह रहे है. इस परिवार ने पाकिस्तान के जो हालात बताए वो चौंकाने वाले हैं. परिवार ने कहा कि वहां रोज बच्चियों को उठाकर ले जाने की धमकी मिलती है. रोज मारपीट और उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं. इससे बेहद परेशान थे.

बिना वीजा के भारत पहुंचा परिवार
एसपी दीपक भार्गव के मुताबिक अधिकारिक रूप से कोई सूचना या कागज बाड़मेर पुलिस को नहीं मिला है. पाकिस्तानी परिवार बिना वीजा के यहां रह रहा है. इस परिवार ने दुबई व नेपाल में वीजा अप्लाई किया था, लेकिन नहीं मिला था. जोधपुर व बाड़मेर सीआईडी के समक्ष पेश हुए थे. विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की लेकिन अभी तक कोई संदिग्ध चीज सामने नहीं आई है. संज्ञान में आने के बाद पुलिस जांच कर रही है. भारत गृह मंत्रालय से सब चीजें स्पष्ट होगी. पाक विस्थापित के रूप में भारत रहने का प्रावधान है. पूरी इनक्वायरी होने के बाद भी स्पष्ट हो पाएगी.

16 अप्रैल को राजस्थान पहुंचा था परिवार
दरअसल, यह पाकिस्तानी परिवार नेपाल के रास्ते भारत में करीब डेढ माह पहले आ गए थे. जो पाकिस्तान के मीरपुर खास का रहने वाला है. इस परिवार के राजेश मेघवाल व उदो पुत्र कुम्भों अपने परिवार महिलाओं सहित बच्चों को लेकर पहले पाकिस्तान से दुबई पहुंचे. फिर नेपाल होते हुए भारत में प्रवेश किया. भारत में लखनऊ होते जोधपुर तक सड़क से पहुंचे. जोधपुर के सालुड़ी गांव में करीब 10 दिन तक रिश्तेदारों के पास रहे.

जोधपुर से 16 अप्रैल को यह परिवार धोरीमन्ना के रोहिला गांव पहुंच गए. अपने रिश्तेदार के साथ रह रहे हैं.इनके रिश्तेदार अभी भी पाकिस्तान में रह रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान परिवार के सदस्यों से पूछताछ की है, इनकी तलाशी भी ली गई है. परिवार ने जोधपुर व बाड़मेर सीआईडी ऑफिस में पेश होकर भारत में बसने की इच्छा जाहिर की है. सीआईडी आफिस ने गृह मंत्रालय को पत्र लेकर मार्गदर्शन मांगा है. अभी मंत्रालय से मार्गदर्शन नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan: शादी में दुल्हन का पशु प्रेम देख रिसेप्शन पर दूल्हे ने किया यह खास इंतजाम, पढ़ें पूरी खबर

Rajasthan Old Pension Scheme: राजस्थान में पुरानी पेशन योजना में फायदे के लिए अब ये होगा आधार, जानिए डिटेल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget