एक्सप्लोरर

Udaipur News: मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में जुटे हजारों युवक, राजस्थानी भाषा को राज्य भाषा का दर्जा देने की मांग

Rajasthan: युवाओं ने कहा राज्य सरकार राजस्थानी भाषा को राजभाषा का दर्जा देने के लिए स्वतंत्र है, इसलिए हमारी मांग है कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर संज्ञान ले और राजस्थानी भाषा को राजभाषा का दर्जा दे.

Rajasthan News: उदयपुर शहर में माखनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में हजारों की संख्या में  युवकों की भीड़ जमा हुई. वहीं शहर में इसकी फोटो वायरल हुई तो किसी ने कहा कक वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल की भीड़ है, तो किसी ने कहा यूनिवर्सिटी में फीफा वर्ल्ड कप के लिए बड़ा पर्दा लगाया गया है. वहीं बाद में सामने आया कि यह भीड़ एक शिक्षक के बुलाने पर जमा हुई है और इसके पीछे की वजह अपनी भाषा के लिए संघर्ष है. दरअसल, राजस्थानी भाषा की जागरूकता को लेकर राजस्थानी युवा समिति ने यूनिवर्सिटी के खुले मंच पर "हेलो मयाड़ भाषा रौ" का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें हजारों युवाओं ने भाग लिया और राजस्थानी भाषा को राजभाषा बनाने की शपथ ली. 

राजस्थानी भाषा को राजभाषा का दर्जा देने की मांग
उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के खुले मंच पर युवाओं में जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थानी युवा समिति के राष्ट्रीय सलाहकार और इतिहास के अध्यापक राजवीर सिंह चलकोइ ने की. इनका यह अभियान पूरे प्रदेश में चर्चित हुआ. इनके बुलाने पर हजारों छात्र आगे आ रहे हैं. इन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व की सबसे समृद्ध भाषाओं में से एक हमारी राजस्थानी भाषा है, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि जिस भाषा में यहां का छात्र बीए, एमए और पीएचडी कर लेता है उसी भाषा को संवैधानिक मान्यता प्राप्त नहीं है. राज्य सरकार केंद्र सरकार का हवाला देकर इस बात से किनारा कर लेती है और केंद्र सरकार राजभाषा न होने का हवाला देकर इसे संवैधानिक दर्जा नहीं दे रही है. जबकि राज्य सरकार राजस्थानी भाषा को राजभाषा का दर्जा देने के लिए स्वतंत्र है. इसलिए हमारी मांग है कि वर्तमान राज्य सरकार इस मुद्दे पर संज्ञान ले और राजस्थानी भाषा को राजभाषा का दर्जा दे.

कार्यक्रम में आए युवाओं को किया जागरूक
राजस्थान में अलग-अलग क्षेत्र की कई प्रकार की बोलियां बोली जाती है. ऐसे में कईयों के मन मे सवाल उठता है कि राजस्थानी बोली कौनसी है. यहीं नहीं कार्यक्रम में मंच का संचालन भी प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से आए युवकों ने अलग-अलग भाषा में किया. इस पर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. आई वी त्रिवेदी ने कहा कि इस कार्यक्रम का संचालन प्रदेश की अलग-अलग बोलियों में हुआ. इससे यह साबित होता है कि सभी जगह अलग-अलग बोलियां बोली जाती है परंतु भाषा एक ही है राजस्थानी और यही होनी भी चाहिए. इसके अलावा शोधार्थियों ने अलग-अलग दस्तावेजों, पुराने पत्रों व साहित्य लेखों के माध्यम से भाषा के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी कार्यक्रम में आए युवाओं के साथ साझा की.

Kota News: 65 देशों के प्लास्टिक के नोट देखकर रह जाएंगे हैरान, यहां करें दुनियाभर के सिक्कों और नोटों का दीदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget