एक्सप्लोरर

Kota News: मध्य प्रदेश के नीमच में पकड़ा डूडा पोस्त और हथियारों का जखीरा, इतने लाख रुपये है कीमत

Rajasthan News: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा की टीम ने अमादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने एमपी के नीमच में दबिश देकर एक हजार 704.5 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है.

Rajasthan News: केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कोटा की टीम मादक पदार्थों तस्करों को निशाना बना रही है. मध्य प्रदेश और राजस्थान में हो रहा अवैध नशे का धंधा नारकोटिक्स ब्यूरो के निशाने पर है. इस बार ब्यूरो की टीम ने एक हजार 704.5 किलो डोडाचूरा जब्त किया है. कार्यालय उप नारकोटिक्स आयुक्त ने बताया निरीक्षक पंकज कुमार की ओर से दर्ज गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया. केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा टीम के अधीक्षक मुकेश खत्री की अगुवाई में पप्पू धाकड़ हाथीपुरा तहसील सिंगोली, जिला नीमच (मध्य प्रदेश) के गोदाम पर दबिश दी गई. 

वहीं गोदाम के अन्दर मौजूद तस्करों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग की. विभाग के निवारक दल द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई. इस पर अंधेरे का फायदा उठाते हुए गोदाम में मौजूद पप्पू धाकड़ व कुछ अज्ञात तस्कर गोदाम के पीछे छत से कूदकर भाग गए. नारकोटिक्स टीम द्वारा मौके पर स्थिति को काबू कर गोदाम का मुख्य द्वार खोलकर देखने पर अंदर तीन बोलेरो, पिकअप वाहनों में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा करीब 90 कट्टों में भरा हुआ था. टीम ने उसे जब्त किया. साथ ही गोदाम में बने बरामदे में भी कुछ कट्टों में डोडा चूरा भरा पाया गया. मौके पर टीम द्वारा पुलिस थाना सिंगोली और रतनगढ़ को सूचित कर अतिरिक्त जाब्ता मंगवाया गया.
 
50 लाख की कीमत का अवैध डोडा चूरा जब्त
उप नारकोटिक्स आयुक्त विकास जोशी ने बताया कि पूरी कार्रवाई के दौरान तलाशी में अवैध हथियारों और कारतूसों का जखीरा बरामद हुआ, जिसमें 12 बोर की एक हॉकीबट बन्दूक, एक वनशॉट बन्दूक, एक दोनाली बन्दूक, पांच पिस्टल, 109 जिंदा कारतूस व कुछ खाली कारतूस बरामद हुए. इसके अलावा डोडाचूरा के कट्टा को सिलने की मशीन, इलेक्ट्रोनिक कांटा, बिना नंबर की एक हीरो मोटरसाईकिल बरामद हुई. मौके पर कुल 1 हजार 704.5 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है. पप्पू धाकड़ पिता बाबरू धाकड़ व अन्य अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर धरपकड़ के लिए अभियान जारी है. 

ये भी पढ़ें

Gehlot Vs Pilot: गद्दार विवाद के बाद राजस्थान में क्या आज अपना वादा पूरा कर पाएंगे वेणुगोपाल, गहलोत-पायलट को कर पाएंगे एक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget