एक्सप्लोरर

Rajasthan: ट्रांसफर नीति के लिए महीनेभर से MLA आवास के बाहर बैठे कर्मचारी, विधायक ने दिया ये जवाब

Jaipur News: विद्युत विभाग में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों की इन्टर डिस्कॉम स्थानान्तरण नीति बनाने की मांग उठ रही है. इसमें 18 हजार से अधिक कमर्चारी हैं.

Jaipur News: राजधानी जयपुर के गांधी नगर में स्थित विधायक इंद्रा मीणा के आवास के सामने पिछले एक महीने से इंटर डिस्कॉम सयुंक्त संघर्ष समिति राजस्थान के सदस्य धरने पर हैं. उनकी मांग है कि इंटर डिस्कॉम ट्रांसफर नीति बनाई जाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके. इसमें कुल लगभग 18 हजार से अधिक कमर्चारी हैं, जो ट्रांसफर नीति के न होने से अभी परेशानी का सामना कर रहे हैं. 

वहीं कांग्रेस विधायक इंद्रा मीणा का कहना है कि सीएम तक इनकी बात पहुंचाने की कोशिश कर रही हूं. इनके लिए ऐसी नीति बने कि जो कोई परेशानी न खड़ी करें. दरअसल, इंटर डिस्कॉम के कमर्चारी इंद्रा मीणा के घर के बाहर ही धरने पर बैठे हैं. इंटर डिस्कॉम सयुंक्त संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामकेश मीणा का कहना है कि इस मामले पर हर तरफ से सकारात्मक परिणाम है. ऊर्जा मंत्री ने भी हामी भर दी है लेकिन फिर भी इसपर काम नहीं हो रहा है. मगर, उम्मीद है कि जल्द ही इसपर नीति बन सकती है.  

ये हैं मांगें 
रामकेश मीणा का कहना है कि 19 जुलाई 2000 में तत्कालीन सरकार ने राजस्थान राज्य विद्युत बोर्ड को तोड़कर अलग-अलग कम्पनियां बना दी थीं. जिसमें वितरण की तीन कम्पनियां जयपुर डिस्कॉम व अजमेर डिस्कॉम एवं जोधपुर डिस्कॉम बना दिए. जबकि तीनों डिस्कॉम्स में कार्मिकों के कार्य व वेतनमान समान प्रवृत्ति के हैं. इसलिए समान प्रवृत्ति के कार्य होने से यदि इंटर डिस्कॉम्स तबादले होते हैं. तो विद्युत निगमों को फायदा भी होगा. इससे कोई वित्तीय भार भी नहीं आएगा. 

एक डिस्कॉम से दूसरे डिस्कॉम में स्थानान्तरण नहीं होने से हजारों बिजली कार्मिक पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं. बिजली कार्मिक मानसिक तनाव में निगम सेवाऐं देने को भी मजबूर व बेबस हैं. जिससे आए दिन विद्युत दुर्घटनाएं होती रहती हैं. 

नहीं मिला जवाब 
वहीं जयपुर डिस्कॉम के सीएमडी भास्कर ए सावंत को कई बार फोन किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका है. इस मामले को लेकर सीएमडी से कोई जवाब अब तक नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: जमीन का लेआउट प्लान देने की एवज में अधिकारी ले रहा था 2 लाख की रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget