एक्सप्लोरर

Rajasthan News: रेलवे स्टेशनों पर अब मात्र 20 रुपये में मिलेगा खाना, इस शहर से हुई शुरुआत

Rajasthan News: रेलवे बोर्ड और उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय के अनुसार सामान्य श्रेणी के डिब्बों के यात्रियों को किफायती भोजन आसानी से उपलब्ध कराने की शुरुआत की है. इसमें सिर्फ 20 रुपये में थाली मिलेगी.

Udaipur News: ट्रेन के लंबे सफर के दौरान सबसे बड़ी समस्या लोगों को खाने की होती है. एसी कोच में तो खाना उपलब्ध हो जाता है, लेकिन सामान्य श्रेणी के कोच के यात्रियों को खाने की व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. मगर अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि सामान्य श्रेणी कोच के यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ही ट्रेन के डिब्बे के सामने मात्र 20 रुपये में भरपेट खाना मिल जाएगा. रेलवे बोर्ड और उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय से इसकी उदयपुर से शुरुआत हो चुकी है. अब इसको अन्य स्टेशनों पर भी लागू किए जाने की पहल की जा रही है.
 
जनरल कोच के सामने रहेगा स्टॉल
रेलवे बोर्ड और उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार सामान्य श्रेणी के डिब्बों के यात्रियों को किफायती भोजन (इकोनोमी मील) आसानी से उपलब्ध कराने के लिए अजमेर मंडल के अजमेर, आबूरोड और उदयपुर स्टेशनों पर व्यवस्था की गई है. इस व्यवस्था में इन स्टेशनों के प्लेटफॉर्म 1 पर गाड़ी के सामान्य श्रेणी कोचों के रुकने के स्थान को चिन्हित कर वहां काउन्टर/स्टॉल की स्थापना की गई है. ताकि इस श्रेणी के रेल यात्रियों को किफायती भोजन (इकोनोमी मील) आसानी से उपलब्ध हो सके. 
 
स्टेशन पर यहां मिलेगा खान
अजमेर स्टेशन पर मदार छोर और दौराई छोर स्टेशन की ओर प्लेटफार्म नंबर एक पर जहां गाड़ी के सामान्य श्रेणी कोच आकर रुकते है, वहां इकोनामी मिल स्टॉल स्थापित की गई है. इसी तरह आबू रोड स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर अहमदाबाद छोर और अजमेर छोर पर जहां गाड़ी के सामान्य कोच रुकते हैं. उदयपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर राणा प्रताप नगर छोर और हिम्मतनगर छोर पर जहां गाड़ी के सामान्य श्रेणी के कोच रुकते हैं, वहां इकोनामी मिल स्टॉल स्थापित की गई है.
 
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार महला ने बताया कि लंबी दूरी में सफर कर रहे सामान्य श्रेणी कोच के यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा सामान्य श्रेणी कोच के सामने ही सस्ता खाना (इकोनोमी मील) उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है. इससे भीड़ भाड़ की स्थिति में सामान्य श्रेणी के यात्री आसानी से खाना ले सके. इससे यात्रियों को गाड़ी छूटने का भय नहीं रहेगा, प्लेटफॉर्म पर खाना लेने की वजह से हड़बड़ाहट में ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय होने वाली रेल दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा. काउंटरों का उपयोग अधिकृत प्लेटफॉर्म विक्रेताओं द्वारा किया जाएगा, जिन्हें प्लेटफॉर्म वेंडिंग की मौजूदा नीति के तहत इकोनॉमी भोजन बिक्री के लिए अनुमति दी गई है. फिलहाल यह योजना 6 महीने की अवधि के लिए प्रयोगात्मक आधार पर लागू की गई है जिसे सफल होने पर आगे बढ़ाया भी जा सकता है.
 
थाली में क्या-क्या मिलेगा
20 रुपये की थाली की बात करे तो उसमें 7 पूड़ी, आलू की सब्जी और अचार मिलेगा. यह डिब्बे में अच्छे से पैक कर दिया जाएगा. इस थाली के अलावा मात्र 3 रुपए में पैक पीने के पानी का ग्लास भी मिलेगा. 50 रुपए की स्पेशल थाली की व्यवस्था भी की जाएगी जिसमें स्नैक कॉम्बो होगा.
 
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget