एक्सप्लोरर

राजस्थान के स्थानीय कलाकारों के लिए बड़ी राहत, अब उनकी भाषा में ही मिलेगी मदद, डीजे हिमांशु ने बताया कैसा है प्लान?

Jaipur News: डीजे हिमांशु मिश्रा ने क्षेत्रीय कलाकारों को सशक्त बनाने के लिए मेवाड़, मारवाड़ और शेखावटी जैसी भाषाओं में काम शुरू किया है. भोजपुरी म्यूजिक को भी ग्लोबल पहचान दिलाने का प्लान कर रहे हैं.

Jaipur News: अक्सर स्थानीय कलाकारों को उन्हें उनकी भाषा में काम करने का अवसर नहीं मिल पाता है. उनके साथ चीटिंग भी हो जा रही है. ऐसे में सही सलाह न मिलने पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अब उन्हें उनकी भाषा में ही मदद मिलेगी. उन्हें आर्थिक फायदे और चीटिंग से बचाव की बातें बताई जाएंगी.

एबीपी लाइव से खास बातचीत में डीजे हिमांशु मिश्रा ने बताया कि राजस्थान के कलाकारों के साथ काम किया जा रहा है. मेवाड़, मारवाड़, शेखावटी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में काम शुरू हो गया है. 

डीजे मिश्रा अभी हरियाणा, पंजाब, यूपी के स्थानीय कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं. डीजे हिमांशु ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं और अब वह भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में भी धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं. उनका कहना है कि पंजाबी और हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में जो काम किया, अब वही भोजपुरी म्यूजिक और राजस्थानी म्यूजिक में भी करना चाहते हैं. भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में बहुत टैलेंट है, बस उसे सही दिशा और प्लेटफॉर्म की जरूरत है.

बताया कैसे होगी मदद?

हिमांशों ने कहा कि GrooveNexus के जरिए राजस्थान के कई नए कलाकारों को पहचान दिलाई है. लगभग अभी तक सैकड़ों कलाकारों को ऐसी मदद दी जा चुकी है. अब वह राजस्थान म्यूजिक इंडस्ट्री में भी यही काम करने की सोच रहे हैं. उनका मानना है कि भोजपुरी म्यूजिक को भी एक नया आयाम देने की जरूरत है और वह इसे ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाने के लिए काम करेंगे.

डीजे हिमांशु का कहना है कि मैं हमेशा से म्यूजिक के साथ कुछ नया करना चाहता था. पंजाबी और हरियाणवी म्यूजिक में सफलता के बाद अब मेरा ध्यान भोजपुरी म्यूजिक पर है. उन्होंने कहा कि भोजपुरी गाने भी देश-विदेश में उतनी ही लोकप्रियता हासिल करें और जितनी कि पंजाबी और हरियाणवी गानों की होती है.

कई प्रोजेक्ट पर हो रहा काम

DJ हिमांशु का कहना है कि वह आने वाले समय में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए कई नए प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे हैं, जिनमें नए कलाकारों को मौका मिलेगा और म्यूजिक का स्तर भी ऊंचा होगा.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में बेरोजगारों के लिए बड़ा अपडेट, RPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, यहां देखें लिस्ट

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget