एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सिर में आधा सेंटीमीटर छेदकर एंडोस्कोप के जरिए किया ऑपरेशन, डॉक्टरों के करिश्मे से ठीक हुआ मरीज

Rajasthan News: इंडोस्कोपिक थर्ड वेंट्रिकुलोस्टॉमी नामक सर्जरी को मथुरादास माथुर अस्पताल के डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया. मरीज़ को बहुत लंबे समय से सिर दर्द और उल्टी की शिकायत थी.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह जिला अब आने वाले दिनों में मेडिकल हब बनने जा रहा है. जटिल से जटिल ऑपरेशन में स्पेशलिस्ट की मौजूदगी से मरीजों को राहत मिल रही है. मथुरादास माथुर अस्पताल (Mathuradas Mathur Hospital) के न्यूरोसर्जरी यूनिट ए की टीम ने हाल ही में दूरबीन से दुर्लभ ऑपरेशन किया. डॉ सुनील गर्ग ने बताया कि मोहम्मद नामक मरीज़ को बहुत लंबे समय से सिर दर्द और उल्टी की शिकायत थी.

दूरबीन से पानी की थैली के रास्ते की रुकावट को खोला

एमआरआई से पता चला की मरीज को पानी की थैली के रास्ते में रुकावट थी. आम तौर पर इस बीमारी में शंट नमक पाइप डाला जाता है और पूरी उम्र तक रहता है. लेकिन पाइप में संक्रमण और रुकावट की समस्या हमेशा रहती है. दूरबीन (एंडोस्कोप) जैसी नई तकनीक की वजह से इस बीमारी के इलाज में नई उमीद जगी है. दूरबीन से पानी की थैली के रास्ते की रुकावट को खोलना संभव हो गया है. ऑपरेशन को भारत में बहुत ही कम जगह किया जाता है और ऐसा ऑपरेशन एमडीएम अस्पताल ने पहली बार किया. डॉ. शर्मा ने कहा कि मरीज़ के सिर में आधा सेंटीमीटर के छेद से दूरबीन डाला गया और गुबारे के जरिए पानी का रास्ता खोला गया.

दुर्लभ ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने बचाई मरीज की जान

मरीज़ अब बिलकुल स्वस्थ है और उसे सिर दर्द में भी आराम है. डॉक्टर ने ऑपरेशन को काफी जटिल बताया और कहा कि मामूली चूक से मरीज की जान को खतरा भी हो सकता था. ऑपरेशन में निश्चेतना विभाग से डॉ. शोभा उज्जवल, डॉ मोनिका, डॉ अभास छाबड़ा और ओ टी तकनीशियन रेखा सुनील युवराज ने सहयोग दिया. इंडोस्कोपिक थर्ड वेंट्रिकुलोस्टॉमी नामक सर्जरी को सीनियर प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील गर्ग के नेतृत्व में सहायक आचार्य डॉ दिव्यम शर्मा, डॉ पंकज गुप्ता, रेजिडेंट डॉक्टर अखिलेश कुमार की टीम ने सफलतापूर्वक जटिल ऑपरेशन को अंजाम दिया. टीम की सफलता पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एस एस राठौर और अधीक्षक डॉ एम के आसेरी ने बधाई दी. 

Winter Session of Parliament: लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान 11 बिल दोनों सदनों से हुए पास, जानें कितना हुआ काम

Goa Election 2022: विधायकों के पार्टी छोड़कर जाने से जूझ रही कांग्रेस, 17 से सिर्फ 2 हुई मौजूदा सीटों की संख्या

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget