एक्सप्लोरर

Bharatpur News: भरतपुर में पुराने मुद्दे पर भिड़े दो समुदाय, 2013 में डीजे बजाने पर हुआ था विवाद, दोनों पक्षों से शिक्षा मंत्री ने की यह अपील

Bharatpur Clash: भरतपुर में दो समुदायों के बीच हुए झगडे़ व पथराव के बाद तकनीकी शिक्षा राज्यमन्त्री डॉ. सुभाष गर्ग ने भरतपुर पहुंच शान्ति वार्ता कर आपसी भाईचारा और शान्ति बनाये रखने की अपील की. 

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) से दो समुदाय के बीच जमकर झगडे़ व पथराव का मामला सामने आया है. तकनीकी शिक्षा राज्यमन्त्री डॉ. सुभाष गर्ग (Subhash Garg) ने भरतपुर पहुंचकर सर्किट हॉउस में अधिकारीयों से रात को हुए झगडे की जानकारी ली. उसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में सभी समाज के लोगों के साथ शान्ति वार्ता कर आपसी भाईचारा और शान्ति बनाये रखने की अपील की. 

मंत्री डॉ. गर्ग के साथ शांति वार्ता में संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ,आईजी पुलिस प्रसन्न कुमार खमेसरा जिला कलेक्टर आलोक रंजन एसपी श्याम सिंह के अलावा जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे. शान्ति वार्ता में रात में हुये झगडे को लेकर समाज के गणमान्य लोगों व धर्मगुरुओं से बातचीत कर दोनों पक्षों को सुना और आपसी भाईचारा बनाए रखने पर समझाइश की.

क्या है पूरा मामला?

मामला 2013 को हुए झगड़े से जुड़ा हुआ है, दो समुदायों के झगड़े के केस में एक समुदाय के कुछ लोगो को कोर्ट द्वारा 600 रुपये का जुर्माना लगाकर बरी कर दिया गया था तो वह जश्न मना रहे थे. जश्न में डीजे को बजाने को लेकर आपस मे कहा सुनी हो गई और देखते ही देखते जमकर पथराव और कांच की खाली बोतलें फेंकनी शुरू हो गई.  सूचना पर भारी पुलिस तैनात की गई तो कुछ लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

Rajasthan News: राजस्थान में मदरसों में बोर्ड फीस माफ करने को लेकर विवाद, पूर्व शिक्षा मंत्री ने गहलोत सरकार को दी चेतावनी

शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई 

शांति वार्ता के बाद प्रेस से वार्ता करते हुए मन्त्री डॉ. गर्ग ने कहा की रात को दो पक्षों में जो झगड़ा और पथराव हुआ. साथ ही शान्ति भंग करने की कोशिश भी हुई. पुलिस व जिला प्रशासन ने मौके पर पहुँच कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है. ऐसी घटना दोबारा न हो और कोई अफवाह नहीं फैले इसलिये शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई है. जिसमे जिले के सभी आला अधिकारी के अलावा समाज के धर्मगुरुओं को बुलाया गया. जिसमे सभी समाज के गणमान्य लोग पहुंचे दोनों पक्षों ने कुछ मांगे रखी है. एक पक्ष के 15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है तो वही दूसरे पक्ष के 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Jodhpur: दंगों की जांच करने जोधपुर पहुंची SIT टीम, घटनास्थल से जुटा रही जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget