एक्सप्लोरर

Rajasthan: बीजेपी विधायक शंकर रावत और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज, पीड़ित ने लगाए ये गंभीर आरोप

Beawar News: इस मामले में विधायक शंकर सिंह रावत ने अपनी सफाई दी है, उन्होंने कहा है कि ये मेरे खिलाफ साजिश है. इस घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं है.

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में लगातार तीसरी बार ब्यावर (Beawar) से बीजेपी (BJP) विधायक शंकर सिंह रावत (Shankar Singh Rawat), उनके बेटे बलवीर सिंह रावत, निजी सुरक्षा गार्ड राजेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं. विधायक समेत 8 नामजद व सौ अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने व तोड़फोड़ करने के आरोप में पाली जिले की सेंदड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है. शिकायत करने वाले पीड़ित का राजकीय अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए.

विधायक पर लगा ये आरोप
पीड़ित राजेंद्र सिंह चारण ने सेंदड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नीलकंठ महादेव मंदिर के पीछे पहाडी पर एडवेंचर्स गतिविधियों का संचालन करते हैं. ग्राम पंचायत ने कार्य की अनुमति दी थी. मौके पर टिन शेड और लोहे के दो पिलर लगे हुए थे. वहां स्टाफकर्मी ओम सिंह व नरेंद्र सिंह 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहते थे. इस दौरान ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत अपने बेटे बलबीर, सुरक्षा गार्ड राजेंद्र सिंह, बलजीत भाटी उर्फ सोनू, सुनिल सिंह, हिम्मत सिंह, अर्जुन सिंह रावत, भवानी हाथों में तलवार, लाठी, सरियों से लैस होकर जेसीबी के साथ वहां पहुंचे. स्टाफकर्मी ओम सिंह ने मौके से भागकर जान बचाई लेकिन नरेंद्र सिंह को पकड़कर गुंडों ने बुरी तरह पीटा और जान से मारने की कोशिश की.

तोड़फोड़ से 25 लाख का नुकसान
पीड़ित ने बताया कि विधायक के गुंडों ने जेसीबी से नरेंद्र सिंह के रहने का लोहे का टीनशेड व केबिन को तोड़ दिया. सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और रिकॉर्डिंग की डीवीआर मशीन साथ ले गए. एडवेंचर्स एक्टिविटी के सामान को तोड़ दिया. रोप-वे, झूले व सामान की तोड़फोड़ के कारण 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है.

सीआईडी सीबी को सौंपी जांच
सेंदड़ा थाना प्रभारी धौलाराम के मुताबिक, पुलिस ने विधायक शंकर सिंह, उनके पुत्र बलवीर सिंह रावत, निजी सुरक्षा गार्ड राजेंद्र सिंह समेत 8 नामजद व 100 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है. अस्पताल में भर्ती घायल के बयान दर्ज किए हैं. मामला मौजूद विधायक से जुड़ा होने के कारण जांच सीआईडी सीबी को सौंपी है.

आरोपों पर विधायक ने दी सफाई
इस मामले में विधायक शंकर सिंह रावत ने मीडिया को बताया, "ग्रामीणों ने मौके पर बुलाया था इसलिए वहां गया था. मुझे पर, मेरे बेटे और सुरक्षा गार्ड पर लगाए आरोप गलत और निराधार हैं. मेरा घटना से कोई लेना-देना नहीं है. यह मेरे खिलाफ साजिश है. कुछ लोग मुझे बदनाम करने के लिए ऐसे झूठे आरोप लगवाकर अपना स्वार्थ साधने में लगे हैं. केस दर्ज हुआ है तो जांच में सहयोग करूंगा. पुलिस जांच में सच सभी के सामने आ जाएगा."

ये भी पढ़ें

Rajasthan: राहुल गांधी के साथ हाथ थामे चलने वाली इंस्पेक्टर की फोटो वायरल, जानें- कौन हैं नैना कंवल और उनके साथ क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
Rajasthan CJP Protest Live Updates: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
LIVE: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Washing Machine Buying Guide: वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
Embed widget