एक्सप्लोरर

Bundi News: सरकारी अस्पताल में डीएम ने किया मॉक ड्रिल, सेफ्टी यंत्र फेल होने पर कर्मचारियों को लगाई लताड़

Bundi Government Hospital: सरकारी अस्पताल में डीएम ने आग लगने की मॉक ड्रिल की तो अस्पताल प्रशासन की पोल खुल गई. मॉक ड्रिल में जब फायर सिस्टम को शुरू किया तो सिस्टम शुरू नहीं हो सका.

Bundi News: राजस्थान के बूंदी में जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में जिला कलेक्टर रेणु जयपाल ने आग लगने की मॉक ड्रिल की तो अस्पताल प्रशासन की पोल खुल गई. बूंदी पुलिस कंट्रोल रूम से जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में आग लगने की सूचना मिली थी. इस सूचना पर नगर परिषद की दमकल सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा गया. जब फायर सिस्टम को शुरू किया तो सिस्टम शुरू नहीं हो सका. डीएम रेणु ने पीएमओ से इस मामले की जानकारी ली तो पीएमओ ने कहा कि फायर सिस्टम के तो उपकरण ही चोरी हो चुके हैं, जिससे वह चालू नहीं हो रहा है. ऐसे में डीएम ने पीएमओ को मौके पर फटकार लगाई. 

डीएम ने लताड़ लगाई
सूचना पाकर सिविल डिफेंस, परिषद दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची थी. जिनसे डीएम ने फायर उपकरण मांगे तो उनके पास भी उपकरण नहीं मिले. फिर क्या था डीएम रेणु जयपाल ने सभी अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई और कहा कि ऐसे में लोगों को मौत के मुंह में जाने से कैसे रोका जा सकता है. डीएम रेणु जयपाल ने कहा कि आज की गई मॉक ड्रिल में सभी अधिकारी तो पहुंचे गए. लेकिन फायर सिस्टम तो बिल्कुल चल नहीं सका. यह बहुत गंभीर बात है. उन्होंने पीएमओ को नोटिस थमाते हुए फायर सिस्टम में तैनात सभी कर्मचारियों को हटाने के लिए निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्हें पहले से पता था कि यह सामान चोरी हो चुके हैं तो क्यों अवगत नहीं करवाया गया? सहित कई बिंदुओं पर जवाब मांगा है. मोबाइल के दौरान डीएम और प्रशासनिक अधिकारी 1 घंटे तक अस्पताल में मौजूद रहे और वहां की व्यवस्था जांचते रहे. 

JEE Mains 2022 Registration: जेईई-मेन 2022 सेकेंड अटेम्प्ट के लिए 30 जून तक कर सकते हैं अप्लाई, इस दिन आ सकता है फर्स्ट अटेम्प्ट का रिजल्ट

फिर होगी मॉक ड्रिल
डीएम ने कहा कि इस बार तो चोरी के कारण फायर सिस्टम फेल हो गया. अगली बार फिर से व्यवस्था चेक करने के लिए मॉक ड्रिल की जाएगी. ताकि पता लगाया जा सके कि हमारी व्यवस्था मजबूत है कि नहीं. उन्होंने कहा कि देश में आए दिन अस्पतालों में भीषण आग की घटनाएं सामने आती हैं. ऐसे में अस्पताल के पीएमओ को उन घटनाओं से सबक लेना चाहिए था और ऐसी महत्वपूर्ण चीजों के सिस्टम को सुचारू रूप से सही करवा कर तैयार रखना था लेकिन उनकी भी लापरवाही रही है.

लाखों रुपए का सिस्टम, 1 मिनट में फेल
जानकारी के अनुसार बूंदी जिला अस्पताल में लाखों की लागत से फायर सिस्टम लगाया गया था. यह सिस्टम एक बार भी काम में नहीं लिया गया. अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही के चलते इसके उपकरण चोरी हो गए. चोरी होने के बाद भी प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं था. जब मॉक ड्रिल की गई तो प्रशासन ने फायर सिस्टम को शुरू करने की लाख कोशिश करने के बावजूद भी सिस्टम शुरू नहीं हो सका. यही नहीं बूंदी शहर में नगर परिषद क्षेत्र में फायर ब्रिगेड सिस्टम है. इसके अलावा सिविल डिफेंस के कर्मचारी 24 घंटे कलेक्ट्रेट में तैनात रहते हैं. मात्र 500 मीटर की दूरी पर ही आग लगने की सूचना के बाद सभी लोग मौके पर पहुंच गए थे. लेकिन इन दोनों विभागों के पास भी फायर सिस्टम का कोई उपकरण मौजूद नहीं था.

ये अधिकारी पहुंचे, कंट्रोल रूम ने दी जानकारी 
बूंदी जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग पर जल्द काबू पाने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. उसमें आग लगने के समय मरीजों को सुरक्षित निकालने के साथ ही आग पर कैसे काबू पाया जाए, इस पर ऑपरेशन किया गया. इसके माध्यम से संबंधित अधिकारियों की घटना स्थल पर समय पर पहुंच के साथ ही अस्पताल में मॉक ड्रिल के दौरान सभी तरह की आवश्यक व्यवस्था की जांच की गई. जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली आग लगने की सूचना पर कुछ ही समय में जिले की डीएम रेणु जयपाल, जिले पुलिस अधीक्षक जय यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर करतार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल सहित संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. साथ ही सिविल डिफेंस के कार्मी भी मौके पर पहुंच गए थे. 

Rajasthan News: आरोपियों को पकड़ने के लिए कभी तांत्रिक तो कभी भैंस खरीदार बनी पुलिस, 1 हजार अपराधियों को भेजा जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget