एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम से पहले किरोड़ी लाल मीणा और राजेंद्र राठौड़ में हुई गर्मागर्मी, देखें वीडियो

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज राजधानी जयपुर में बीजेपी के सांसदों और विधायकों से मुलाकात की और उनसे समर्थन मांगा.

Jaipur News: राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बुधवार को जयपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने राजस्थान के बीजेपी सांसदों और विधायकों से समर्थन मांगा. वहीं अज एक होटल में मुर्मू के स्वागत के लिए रखे एक कार्यक्रम से पहले पार्टी के दो बड़े नेताओं, राज्यसभा सदस्य डॉ किरोड़ी लाल मीणा और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ में कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के प्रवेश को लेकर कथित तौर पर गर्मागर्मी हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि बाद में दोनों नेताओं ने एक दूसरे को भाई बताते हुए कहा कि उनमें कोई मतभेद या मनभेद नहीं है.

इस बात पर हुई गर्मागर्मी
दरअसल एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम जयपुर की एक होटल में रखा गया था. इसमें कार्यकर्ताओं को प्रवेश दिए जाने के मुद्दे पर मीणा नाराज दिखे. वह अपने लगभग सौ दर्शकों के साथ उस हॉल में पहुंचे जहां कार्यक्रम हो रहा था. वहां मौजूद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं से अभिनंदन कार्यक्रम में पार्टी के नारे न लगाने को कहा. इसी दौरान मीणा की उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड से गर्मागर्मी हो गई. मीणा चिल्लाते नजर आए तो शेखावत उन्हें एक ओर लेकर गए.

कांग्रेस ने ली चुटकी
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे साझा करते हुए ट्वीट किया, "बने हैं सब 'कुर्सी' के दावेदार, उछाल कीचड़ कैसी ललकार. बढ़ रही है भाजपाई तकरार, जनता से नहीं इन्हें कोई सरोकार."

 

किरोड़ी लाल मीणा ने किया ट्वीट
हालांकि मीणा ने सफाई देते हुए ट्वीट किया, "अभिनंदन के लिए डूंगरपुर-बांसवाड़ा व अन्य सुदूर इलाकों से जयपुर आये आदिवासी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिला तो मेरे जैसे भावुक व्यक्ति को गुस्सा आना स्वाभाविक था." उन्होंने कहा, "मैंने अपने आदिवासी भाई-बहनों की पीड़ा को राजेंद्र राठौड़ के सामने रखा. अपनों से अपनी बात नहीं कहता तो फिर किस से कहता? कोई कितनी भी कोशिश कर ले, मेरे और मेरे भाई राजेंद्र राठौड़ के बीच कोई मतभेद नहीं है, मनभेद होने का तो प्रश्न ही पैदा नहीं होता."

राठौड़ ने भी दिया जवाब
राठौड़ ने भी इसके जवाब में ट्वीट किया, "अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान मेरा और किरोड़ी लाल मीणा के बीच बातचीत का वीडियो गलत ढंग से प्रचारित किया जा रहा है. किरोड़ी जी विगत 30 वर्षों से मेरे अभिन्न मित्र रहे हैं व भाई समान हैं. एक भाई के रूप में उन्होंने अपनी बात अधिकारपूर्वक व स्नेह के साथ कही."

ये भी पढ़ें

Jaipur News: जयपुर पहुंचीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, बीजेपी के सांसदों-विधायकों से की मुलाकात

Rajasthan News: कोरोनाकाल में हुए पढ़ाई के नुकसान की होगी भरपाई, सीएम गहलोत ने की इस खास कार्यक्रम की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget