एक्सप्लोरर

Udaipur News: चिंतन शिविर से पहले सचिन पायलट बोले- कांग्रेस के इर्द-गिर्द ही बनता है बीजेपी विरोधी गठबंधन

सचिन पायलट ने कहा कि चिंतन शिविर के जरिए पार्टी का मकसद मंथन करना, एक नया खाका तैयार करना, पार्टी के विचारों में जान फूंकना और आगे बढ़ते हुए उन परिवर्तनों का अपनाना है

Udaipur News: कांग्रेस के चिंतन शिविर से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी 'धुरी' है, जिसके इर्द-गिर्द भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विरोधी गठबंधन बनता है और पार्टी को आगे भी यह धुरी बने रहना होगा. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि 2024 के आम चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए ‘‘संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) प्लस प्लस’’ का गठन सबसे बेहतर विकल्प है.

चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा
पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने इंटरव्यू में कहा कि इस तीन दिवसीय शिविर में सफल चुनावी रणनीति बनाने पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी. पायलट ने बीजेपी पर वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया और कहा कि 'कुछ असामाजिक तत्व' स्मारकों और सड़कों का नाम बदलने जैसी मांगों के जरिए मंहगाई जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं.

मुद्दों से भटका रहे ध्यान
उन्होंने सवाल किया कि क्या कुतुब मीनार या ताजमहल का नाम बदलने की मांग पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थों की आसमान छूती कीमतों को कम करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है? पायलट ने कहा, "ये ऐसे मुद्दे हैं जो असल मुद्दों से ध्यान भटकाने और लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए उठाए जाते हैं, वह भी ऐसे समय में, जब नींबू 300 रुपये प्रति किलो, सिलेंडर 1,000 रुपये और पेट्रोल की कीमत लगभग 125 रुपये पर पहुंच गई है. राजकोषीय प्रबंधन में अराजकता फैली है, सरकार की आर्थिक नीतियां बुरी तरह विफल हुई हैं और सरकार में कोई इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है."

ये है चिंतन शिविर का मकसद
कांग्रेस के चिंतन शिविर से उनकी उम्मीदों के बारे में पूछे जाने पर राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके जरिए पार्टी का मकसद मंथन करना, एक नया खाका तैयार करना, पार्टी के विचारों में जान फूंकना और आगे बढ़ते हुए उन परिवर्तनों का अपनाना है, जिससे संगठन को नया रूप दिया जा सके और भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों का सामना करनी की तैयारी की जा सके.

उदयपुर में कल से होगा चिंतन शिविर
सचिन पायलट ने विश्वास जताया कि चिंतन शिविर के बाद पार्टी के पास एक स्पष्ट एजेंडा होगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस को वह केंद्रीय स्तंभ बने रहना है, जिसके चारों ओर अन्य ताकतें एकजुट हो सकती हैं. गौरतलब है कि कई राज्यों में चुनावी पराजय के चलते अप्रत्याशित संकट का सामना कर रही कांग्रेस के शीर्ष नेताओं समेत 400 से अधिक पदाधिकारी पार्टी में नई जान फूंकने के लिए शुक्रवार से उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: गहलोत सरकार प्रदेश में पर्यावरण, वन भूमि को इको टूरिज्म के रूप में डेवलप करने पर करेगी करोड़ों का खर्च

Rajasthan में फिर तनाव, हनुमानगढ़ में लोहे की रॉड से हमले के बाद वीएचपी नेता की हालत गंभीर, इंटरनेट बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून, जयपुर और अजमेर में बारिश की संभावना
राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून, जयपुर और अजमेर में बारिश की संभावना
राजस्थान सरकार पर गहलोत का बड़ा हमला, बोले- 'हर मोर्चे पर विफल सरकार'
राजस्थान सरकार पर गहलोत का बड़ा हमला, बोले- 'हर मोर्चे पर विफल सरकार'
जयपुर: मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget