एक्सप्लोरर

Kota News: एग्जाम देकर कॉलेज से निकले छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष मीणा पर हमला, गुस्साए समर्थक धरने पर बैठे

छात्रों ने बताया कि घायल आशीष के अंदरूनी चोट आई है, उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान की किसी ने रंजिश निकाली है.

Kota News: कोटा के गवर्मेंट साइंस कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष मीणा के साथ मारपीट की गई. दरअसल मीणा सोमवार को एमएससी का एग्जाम देने रंगबाड़ी स्थित महर्षि गौतम टीटी कॉलेज गए थे, उनके साथ अन्य छात्र भी थे. जैसे ही वह परीक्षा देकर बाहर आए और अपने दोस्तों से बात कर रहे थे, तभी उनके ऊपर अचानक हमला हो गया, वह कुछ समझ पाते तब तक मारपीट करने वालों ने उन्हें नीचे पटक दिया और लात घूसों की बरसात कर दी. आरोपी छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ मारपीट कर वहां से फरार हो गए.
 
अंदरूनी चोट अस्पताल में कराया भर्ती
छात्रों ने बताया कि घायल आशीष के अंदरूनी चोट आई है, उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान की किसी ने रंजिश निकाली है. आशीष मीणा के की आंख, सिर पर चोट लगी है. इधर घटना से गुस्साए समर्थक गवर्मेंट कॉलेज के बाहर धरने पर बैठ गए. फिलहाल मारपीट के कारण सामने नहीं आए हैं.

मारपीट में चार युवक थे शामिल
कॉलेज छात्रों ने बताया कि एमएससी के सेमेस्टर के एग्जाम चल रहे है. छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष मीणा का सेंटर रंगबाड़ी इलाके में महर्षि गौतम टीटी कॉलेज में आया था. एग्जाम पौने 12 पर शुरू हुआ था. आशीष के साथ अविनाश, मुकेश नागर सहित अन्य छात्र नेता भी थे. करीब डेढ़ बजे एग्जाम खत्म हुआ. जैसे ही आशीष बाहर निकलकर दोस्तों से बात कर रहे थे. उसी दौरान चार-पांच युवकों ने उस पर हमला कर दिया. उसको जमीन पर पटक कर घसीटा. छात्रसंघ चुनाव के दौरान आशीष मीणा को धमकियां मिल रही थी. कयास लगाया जा रहा है उसी कारण युवकों ने उस पर हमला किया. आशीष का सीटी स्कैन करवाया गया है.

ये भी पढ़ें

Jaipur News: जयपुर रेलवे स्टेशन के पास महिला के साथ हुई रेप की घटना का खुलासा, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Bhilwara Crime News: महिला ने तांत्रिक पर लगाया रेप का आरोप, वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget