एक्सप्लोरर

Rajasthan: कोटा के बाद अजमेर में स्टूडेंट ने की आत्महत्या, मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात

Rajasthan Student Suicide: M.Sc माइक्रोबायोलॉजी की छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा, ‘दुनिया में मेरा कोई नहीं, मैं अकेली हूं’, जबकि परिजनों को इसका अंदाजा भी नहीं था. छात्रा रोज घरवालों से बात करती थी.

Student Suicide In Ajmer: राजस्थान में स्टूडेंट्स के सुसाइड मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कोचिंग सिटी कोटा के बाद अब अजमेर में एक कॉलेज स्टूडेंट ने सुसाइड किया है. सेंट्रल यूनिवर्सिटी राजस्थान (Rajasthan Central University) में एमएससी (Msc Microbiology)  माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई कर रही फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका टोंक जिले के लांबाहरिसिंह की रहने वाली थी. छात्रा के सुसाइड की इत्तला मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. किशनगढ़ के राजकीय यज्ञनारायण चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया.

इसी महीने लिया था एडमिशन

चचेरे भाई उमेश साहू ने बताया कि सलोनी ने इसी महीने एक जनवरी को केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया था. एडमिशन के बाद वह गांव लौट आई थी. मकर संक्रांति के बाद 15 जनवरी को गांव से यूनिवर्सिटी लौटी थी. पिता रामकिशोर साहू खेती के साथ साउंड सर्विस का काम करते हैं. एक छोटा भाई और छोटी बहन है. दोनों गांव के ही स्कूल में पढ़ते हैं. पढ़ाई में होशियार सलोनी के सुसाइड करने की घटना के बाद परिवार यह सोचकर हैरान है कि उसे कोई परेशानी नहीं थी, फिर भी उसने ऐसा कदम क्यों उठाया.

रूम पार्टनर को कहा- 'मूड ऑफ है'

सलोनी यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हॉस्टल के ब्लॉक संख्या चार में रहती थी. दो अन्य छात्राएं उसकी रूम पार्टनर थीं. एक अपने गांव गई हुई थी. दूसरी रूम पार्टनर ने बताया कि शाम करीब चार बजे उसने सलोनी से बाहर घूमने चलने को कहा तो उसने मना कर दिया. सलोनी बोली थी कि उसका मूड सही नहीं है. यह सुनकर वो अकेले ही टहलने के लिए बाहर चली गई. करीब एक घंटे बाद लौटी तो गेट बजाने पर कोई आवाज नहीं आई. उसने सोचा कि सलोनी सो रही होगी.

इसके बाद वह फिर से टहलने चली गई और शाम 6 बजे के बाद वापस लौटकर गेट बजाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई. इसके बाद उसने वार्डन को जाकर बताया, जब वार्डन ने खिड़की से देखा तो अंदर सलोनी का शव फंदे पर झूल रहा था. उसने पंखे पर चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था. इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया.

सुसाइड नोट में बताई यह वजह

घटना की इत्तला पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सलोनी के रूम की तलाशी ली तो वहां एक सुसाइड नोट मिला. अंग्रेजी में लिखे इस नोट को पढ़कर पुलिस ने अंदेशा जताया कि सलोनी अकेलेपन से परेशान थी. वे मानती थी कि उसका दुनिया में कोई नहीं है. वो अकेली है. हालांकि, परिवार का कहना है कि वो परिवार से बातें किया करती थी और खुश रहती थी. अकेलेपन जैसी कोई बात नहीं थी.

इस वजह से छात्र कर रहे हैं सुसाइड

प्रदेश में छात्रों की आत्महत्या का मामला सदन में भी गूंज चुका है. पिछले दिनों विधानसभा में अटरू (बारां) विधायक पानाचंद मेघवाल ने सरकार से पूछा था कि 2019 से 2022 के दरम्यान स्टूडेंट्स की आत्महत्या के कितने केस सामने आए और क्या कारण थे? इसके जवाब में सरकार ने बताया कि आत्महत्याओं की वजह इंटरनल टेस्ट, प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेलिंग और अभिभावकों की महत्वाकांक्षा है.

सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, साल 2022 में कोटा में 13 स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया था. साल के अंतिम दिसंबर महीने में 10 दिन के भीतर 4 सुसाइड हुए. 12 दिसंबर को 12 घंटे में 3 स्टूडेंट ने आत्महत्या की.

ये भी पढेंः Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान में मंत्रियों का योगदान, घर-घर तक पहुंचाया राहुल गांधी का संदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget